Zee Star News
Breaking News
अन्य

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा ने अत्यधिक ठंड एवं कोहरे के कारण कक्षा 1से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश की मांग की

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा ने अत्यधिक ठंड एवं कोहरे के कारण कक्षा 1से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश की मांग की

 

बांदा -राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बांदा के प्रतिनिधिमंडल ने अत्यधिक कोहरे व ठंड को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में दिनांक 30 दिसंबर तक अवकाश करने हेतु जिला अधिकारी महोदय को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

 

 वर्तमान समय में समूचे उत्तर प्रदेश में घने कोहरे व ठंड के कारण मौसम अत्यधिक खराब चल रहा है। जनपद बांदा में भी सुबह से ही भीषण कोहरे के साथ दिनभर शीतलहर चल रही है । ग्रामीण परिवेश के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को ठंड एवं कोहरे के कारण प्रात: काल समय से विद्यालय पहुंचने में कठिनाई हो रही है। विद्यालय आने के बाद भी ये नौनिहाल कक्षा में ठिठुरने को मजबूर हैं। जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कई बच्चे ठंड के कारण बीमार हो चुके हैं। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में ठंड एवम कोहरा और अधिक बढ़ने के साथ-साथ पारा न्यूनतम स्तर तक पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया गया है। प्रदेश के अनेक जिलों में संबंधित जिलाधिकारी महोदयो के निर्देश पर विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जा चुका है ।

अतः श्रीमान जी से अनुरोध है कि अधिक ठंड एवं शीतलहर व खराब मौसम से नौनिहालों को बचाने हेतु कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालयों में 30 दिसंबर 2022 तक शीतकालीन अवकाश घोषित करने का कष्ट करें।

 ज्ञाप न देने में जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह,उपाध्यक्ष विनोद सिंह , सुधींद्र बाबू दीक्षित, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, संगठन मंत्री संतोष मिश्रा, नरैनी संयोजक मोहम्मद मुबीन अरविन्द विश्वकर्मा, दिनेश पटेल, अरूण साहू, आदि उपस्थित रहे।

Related posts

बच्चों को कराया गया कलिंजर दुर्ग का भ्रमण.

zeestarnews

तहसील बबेरू स्थित ग्राम-मर्काखादर के खण्ड सं0-04 में बालू/मोरम के स्वीकृत खनन पट्टा क्षेत्र की औचक जाच / निरीक्षण किया गया

zeestarnews

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की बैठक

zeestarnews

Leave a Comment