Zee Star News
Breaking News
अन्य

अयोध्या शोध संस्थान के अंतर्गत संस्कृति विभाग के तत्वाधान में आयोजित रामनवमी के अवसर पर राम जन्मोत्सव का भव्य उत्सव भए प्रगट कृपाला का आयोजन नटराज संगीत महाविद्यालय मुक्ताकाश मंच बांदा में संपन्न हुआ

दिनांक 30 मार्च 2023

अयोध्या शोध संस्थान के अंतर्गत संस्कृति विभाग के तत्वाधान में आयोजित रामनवमी के अवसर पर राम जन्मोत्सव का भव्य उत्सव भए प्रगट कृपाला का आयोजन नटराज संगीत महाविद्यालय मुक्ताकाश मंच बांदा में संपन्न हुआ जिसमें सर्वप्रथम ज्ञानदायिनी मा सरस्वती एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण ,दीप प्रज्वलन अपर जिला अधिकारी उमाकांत त्रिपाठी ,अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र, डॉक्टर धनंजय सिंह प्रांत सह महामंत्री संस्कार भारती, राजकुमार जी , डॉक्टर शिव प्रकाश सिंह अध्यक्ष संस्कार भारती बांदा रामजी दुबे सूचना अधिकारी बांदा द्वारा किया गया।

 तत्पश्चात श्री रामचरितमानस का पाठ संगीत के साथ प्रारंभ हुआ जिसमें गायन नंद किशोर शुक्ला बांदा ईश्वरी दिन द्विवेदी छतरपुर इस पर संगत राम केदार द्विवेदी तबला वादन ,इंद्रजीत विश्वकर्मा नाल वादन ,रामस्वरूप राही आर्गन वादन किया

       तत्पश्चात वृंदावन से पधारी विख्यात कथावाचक सुश्री रोशनी शास्त्री ने, राम जन्मोत्सव के अवसर पर सत्संग व बधाई गीत प्रस्तुत किया जिसके बोल तेरी मर्जी का मैं हूं गुलाम सीताराम सीताराम तथा दर्शकों की विशेष आग्रह पर ठुमरी गायन प्रस्तुत कर वाहवाही प्राप्त की इसी क्रम में कलाकारों की श्रंखला में राम बहादुर सिंह अमारा जिन्होंने शास्त्री बंदिश दीपचंदी प्रस्तुत किया कुमारी सुधा, अंशिका, मंजू देवी ने संयुक्त रूप से भजन एवं गायन प्रस्तुत किया जिस पर तबले में संगत प्रकाश कुमार तिवारी ने एवं नाल संगत अभिषेक कुमार तथा किरण सेठी व रंजना श्रीवास्तव ने बधाई संस्कार गीत प्रस्तुत किए ग्राम गोधनी की प्रसिद्ध फाग गायन की टोली ने भ गायन प्रस्तुत कियाl कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुष्प देकर के कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया एवं नृत्य विभाग द्वारा विभिन्न शैलियों की प्रस्तुतियां की गई जिसमें बधाई नृत्य ,लोक नृत्य ,भाव नृत्य, शास्त्री नृत्य की भव्य दिव्य प्रस्तुतियां की गई जिसका निर्देशन शास्त्री पद्धति का निर्देशन कुमारी अनुपमा त्रिपाठी ने कियाl

कार्यक्रम समन्वयक दयाराम रैकवार सहित अंगद शर्मा एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहेl

Related posts

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता जनपद बांदा श्री राजेश कुमार ने बताया है कि जनपद बांदा के समस्त किसान भाईयों को सूचित करना है कि डी०ए०पी०

zeestarnews

https://youtube.com/shorts/Mm155zQ-NTs?feature=share

zeestarnews

अक्टूबर प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय संपूर्णानंद जी के नाम पर देश के विश्व विख्यात प्रतिष्ठित स्टेडियम का नाम परिवर्तित किए जाने पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के

zeestarnews

Leave a Comment