Zee Star News
Breaking News
अन्य

मानसिक स्वास्थ कार्यक्रम टीम बांदा द्वारा मानसिक उपचार एवं जागरूकता शिविर लगाया गया

मानसिक स्वास्थ कार्यक्रम टीम बांदा द्वारा मानसिक उपचार एवं जागरूकता शिविर लगाया गया

 

 

 

 

बांदा -आज 29 दिसंबर दिन गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर गुलाब बाग नगरी स्वास्थ्य केंद्र परिसर रामाजी का इमामबाड़ा पर जिला मानसिक स्वास्थ कार्यक्रम टीम बांदा द्वारा मानसिक उपचार एवं जागरूकता शिविर लगाया गया।

  मनोरोग चिकित्सक डॉ0 हर दयाल ने मानसिक 22 रोगियों का उपचार किया साथ ही लोगों को सही तरीके से रहन-सहन व हरी सब्जियां खाने एवं योग करने की सलाह दी। काउंसलिंग क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ0 रिजवाना हाशमी के द्वारा की गई । अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी नरेन्द्र कुमार मिश्रा लगातार उदासी से घिरे रहना, बेचैनी महसूस करना, किसी न किसी वजह से मूड खराब रहना,जिंदगी से कोई उम्मीद न होना,घोर निराशा,अपराध बोध होना मानसिक रोग की शुरुवात हो सकती है बचाव के लिए सबसे मुख्य और आसान तरीका है कि आप मनोचिकित्सक की सलाह लें एवं काउंसलिंग कराये पर्याप्त नींद ले परिवार के साथ समय बिताए। शिविर में साइकाइट्रिक त्रिभुवन नाथ निशुल्क दवा वितरित की गई एवं एल0 टी0 रितेश अग्रवाल द्वारा लोगों की शुगर टेस्ट की गई। आए हुए लोगों को सहायक अशोक कुमार द्वारा 103 मरीजों का पंजीकरण किया गया साथ ही पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया। शिविर में आशा खुशबू एनम देव कुंवर, निशा मिश्रा ने लोगों को जागरूक किया।

Related posts

पत्नी के शक पर पति ने फांसी का फंदा डालकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

zeestarnews

विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की विशेष तिथि कल दिनांक 9 नवंबर 2024 दिन शनिवार तथा दिनांक 10 नवंबर 2024 दिन रविवार को आयोजित की जाएगी

zeestarnews

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा प्रेस विज्ञप्ति

zeestarnews

Leave a Comment