Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में विकास कार्यों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई

 

जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में विकास कार्यों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई

बांदा, 03 अप्रैल, 2023-

जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में विकास कार्यों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों के अन्तर्ग आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाये जाने के कार्य में हर माह का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्ड बनाये जाने हेतु आशाओं को सक्रिय करके तेजी से कार्ड बनाये जायें। उन्होंने संचारी रोग अभियान एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए विद्यालयों एवं आगबाडी केन्द्रों के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण के कार्य की माॅनीटरिंग ए0सी0एम0ओ0 को करने के निर्देश दिये। उन्होंने टीकाकरण के अन्तर्गत बर्थ डोज सभी बच्चों को कराये जाने टीकाकरण की अपलोडिंग शीघ्र पोर्टल पर कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पोेषण अभियान के अन्तर्गत चिन्हित कियेे गये कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने हेतु कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत स्कूल चलो अभियान में शत-प्रतिशत बच्चों का पंजीकरण कराने एवं नये शत्र हेतु पुस्तकों का शीघ्र्र वितरण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कौशल विकास के अन्तर्गत तकनीकी प्रशिक्षण के कोर्स जनपद की आवश्यकतानुसार संचालित कराये जाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने बैठक में किसान सम्मान निधि एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ पात्र किसानों को दिलाये जाने तथा किसानों को उनके उत्पादों सही मूल्य दिलाये जाने हेतु मार्केट लिंकेज तथा स्टेक होल्डर्स की एक कार्ययोजना बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने एफपीओ को सक्रिय करने तथा प्राकृतिक खेती हेतु किसानों को जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने निराश्रित गौवंशों को गौशालाओं में संरक्षित करने के साथ निर्देश दिये कि गौवंश बाहर न रहें एवं गौवंशों हेतु पर्याप्त भूसा क्रय करने तथा भूसा दान लिये जाने की कार्यवाही की जाए। गौवंश सहभागिता योजना के अन्तर्गत संरक्षित करने वाले गौपालकों को भुगतान समय से किया जाए। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों का गेंहॅू क्रय हेतु किसानों को प्रेरित करने तथा गेंहॅू खरीद बढाने हेतु एक्शन प्लान तैयार करने के साथ सभी केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने चिन्हित माॅडल गाॅवों में शाॅलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट, आर0सी0सी0 सेन्टर व वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने हेतु कार्यों को शीघ्र कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जिन लोंगो द्वारा व्यक्तिगत शौचालयों को निर्माण किया गया है, उसका उपयोग अवश्य किया जाए, इस हेतु लोंगो को जागरूक करने के निर्देश दिये। उन्होंने आकंाक्षी विकास खण्डों में निर्धारित इन्डीकेटर्स के अनुसार स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन के कार्यों में तेजी लाकर विकास कार्यों को कराये जाने के निर्देेश सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियोें को दिये।

उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों एवं पंचायती राज अधिकारी को निर्देश दिये कि रिबोर होने वाले हैण्ड पम्पों को शीघ्र ठीक कराया जाए तथा जल संस्थान एवं नगर पालिकाओं मे उपलब्ध पानी के टैंकरों की मरम्मत एवं साफ-सफाई सहित पेयजल आपूर्ति हेतु व्यवस्थायें तैयार रखी जायें। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं नगरीय तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को आवास दिये जाने की समीक्षा करते हुए स्वयं सहायता समूहों के अन्तर्गत स्वरोजगार को बढाये जाने हेतु मत्स्य पालन/मुर्गी पालन आदि के साथ और अधिक परिवारों को लिंक करने के निर्देश दिये।

उन्होंने निर्माण कार्यों के अन्तर्गत निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य शीघ्र गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देेश दिये। उन्होंने सेतुओं के निर्माण के सम्बन्ध में चल रहे कार्यों में तेजी लाने तथा मर्का घाट पुल के कार्य को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने एवं एप्रोच रोड को बनायये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिलाये जाने के निर्देश दिये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री एम0पी0सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री संजीव बघेल, जिला विकास अधिकारी, डी0सी0 मनरेगा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

क्षेत्र वासियों को तथा देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत दिनांक 23 जनवरी, 2023 को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी के जन्म दिवस के अवसर पर सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कराये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

डॉ० सतराम, जेष्ठ मूल्याकन अधिकारी नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ ने आज जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए सचालित यूपी मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा एवं मूल्याकन हेतु थाना तिन्दवारी एवं बिसण्डा, कोतवाली बबेरू तथा कैलाशवती

zeestarnews

Leave a Comment