Zee Star News
Breaking News
अन्य

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में मण्डल में 50 लाख से ऊपर की लागत से निर्माणाधीन सड़कों के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

 

 

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में मण्डल में 50 लाख से ऊपर की लागत से निर्माणाधीन सड़कों के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

 

 

 

बांदा, 15 मार्च, 2023-

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में मण्डल में 50 लाख से ऊपर की लागत से निर्माणाधीन सड़कों के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आयुक्त ने मण्ड के जनपदों में 50 लाख से ऊपर की लागत से निर्माणाधीन सड़कों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सड़कों का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तेज गति से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नही रहने पाये। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन सड़कों के निर्माण कार्य हेतु धनराशि उपलब्ध है, उन सड़कों का निर्माण कार्य तेज गति से वर्षा से पूर्व करा लिया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि यदि किसी सड़क के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार का भूमि विवाद हो तो सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं जिलाधिकारी के संज्ञान में लाकर प्रकरण का शीघ्र निस्तारण कराया जाए।

चित्रकूट जनपद की सड़क निर्माण कार्य की समीक्षा में बताया गया कि 152 सड़कों का निर्माण कार्य कराये जाने के सापेक्ष 84 कार्य पूर्ण हुए हैं तथा शेष कार्य प्रगति पर हैं। आयुक्त ने निर्देश दिये कि जिन सड़कों का निर्माण कार्य समाप्ति की ओर है उनको शीघ्र पूर्ण कराया जाए। आयुक्त ने जनपद बांदा, हमीरपुर व महोबा जनपद की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंताओं को निर्देश दिये कि सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाये तथा जिन सड़कों के निर्माण में धनराशि की कमी हो तो उसको सम्बन्धित जिलाधिकारी के स्तर से पत्राचार कराकर शासन से धनराशि स्वीकृत कराये जाने की कार्यवाही करें। उन्होंने निर्माण की गयी सड़कों की सूची भी उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।

बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त श्री अनिल कुमार सहित मण्डल के लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता, प्रान्तीय खण्ड, निर्माण खण्ड-1 व 2 व सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मकान में अचानक आग लगने से 20 हजार रुपये नकदी सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया पीड़ित की सूचना पर लेखपाल ने मौके पर जांच कर आख्या तहसील मुख्यालय भेजी

zeestarnews

वृद्ध लोगों के बीच जिला जज वृद्ध लोगों का किया सम्मान

zeestarnews

मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला औद्यानिक मिशन समिति/जनपद स्तरीय कियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment