जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचने की योजनाओं को कर रही है क्रियान्वयन
बांदा, 23 नवम्बर, 2023-
उप सचिव/नोडल अधिकारी भारत सरकार श्री ऋतुराज मिश्रा एवं जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल के द्वारा आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ विकास खण्ड बडोखरखुर्द के ग्राम पंचायत महोखर के अटल मनरेगा पार्क से किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा में जनपद के 469 गाॅवों को सम्मिलित करते हुए विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान किये जाने के साथ अवशेष लाभार्थियों को चिन्हित किया जायेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 2047 तक देश को विकसित बनाने के लिए गाॅवों को संतृप्त कर विकसित किया जाना है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का प्रसारण किया गया तथा योजनाओं के लाभार्थियों से उन्हें लाभान्वित होने पर उनके जीवन स्तर में हुए सुधार के अनुभवों को साझा किया गया। इस अवसर पर स्वामित्व योजना के अन्तर्गत विभिन्न लाभार्थियों को घरौनी तथा वरासत प्रमाण पत्र लाभार्थियों को वितरित किये गये, इसके साथ ही निपुण भारत अभियान के अन्तर्गत मैं निपुण हूं कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित किया गया तथा राज्य स्तरीय खेल-कूद में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये तथा गरीब लाभार्थियों को राजस्व विभाग द्वारा कम्बलों का वितरण भी किया गया। यह यात्रा दिनांक 23 नवम्बर से 21 जनवरी, 2024 तक आयोजित की जायेगी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप सचिव श्री ऋतुराज मिश्रा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा केे माध्यम से विकसित ग्राम को बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित अभियान में महत्वपूर्ण योजनाओं आयुष्मान भारत, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, पीएम आवास एवं उज्जवला योजना, केसीसी, जीवन ज्योति बीमा योजना, जन-धन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना, अटल पेंशन सुरक्षा बीमा योजना आदि योजनायें सम्मिलित की गयी हैं, इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में पीएम स्वनिधि योजना, पीएम सौभाग्य योजना, उज्जवला योजना, मुद्रा लोन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना आदि योजनायें सम्मिलित कर अवशेष लाभार्थियों को जानकारी देकर लाभ दिलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद बांदा में जल संरक्षण के क्षेत्र में जन आन्दोलन करके जल संकट से उभारने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया है, जिसमें आप सभी लोंगो को महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि जहां पर योजनाओं का लाभ दिलाया जाना है, वहां तक पहुंच की जा रही है। भारत संकल्प यात्रा के दौरान बैंको, आवास, पेंशन, एनआरएलएम, नैनो यूरिया एवं कृषि से सम्बन्धित विभागों के विभिन्न स्टाल लगाकर भी केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। उन्होंने कार्यक्रम में भारत को विकसित करने के लिए संकल्प यात्रा के दौरान शपथ भी दिलाई, जिसके अन्तर्गत भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने और देश को समृद्ध बनाने तथा भारत की एकता को सुदृढ करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने योजना से लाभान्वित होने वाले लोगों से कहा कि इन योजनाओं के लाभ अन्य लोगों कोे अवश्य बतायें। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के हितों में अनेकों योजनायें पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, शौचालय, उज्जवला योजना, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, जन-धन खाता, स्वयं सहायता समूहों के द्वारा महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने का कार्य किया जा रहा है। अविरल जल अभियान के अन्तर्गत मेेडबन्दी, सोकपिट निर्माण का कार्य किया गया है। हर घर को स्वच्छ रखने एवं कूडे को एकत्र कर निस्तारण किया जा रहा है, जिससे कि गन्दगी न फैले एवं बीमारियों से बचाव हो सके। उन्होंने बताया कि एनआरएलएम समूह द्वारा जनपद में तीन स्थानों पर पोषण की सामाग्री तैयार कर आंगनबाडी केन्द्रों में वितरण किया जा रहा है। उन्होंनेे कहा कि लाभार्थी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के स्टालों का अवश्य अवलोकन एवं जानकारी कर लाभ प्राप्त करें। इस अवसर पर बैंको, आवास, विभिन्न पेंशन, एनआरएलएम, नैनो यूरिया एवं कृषि एवं सहकारिता से सम्बन्धित विभागों के विभिन्न स्टाल लगाकर जानकारी दी गयी। इसके साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन विकास खण्ड तिन्दवारी के ग्राम जसईपुर में भी आयोजित कर केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम के द्वारा दी गयी।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा श्री संजय सिंह, ब्लाक प्रमुख श्री स्वर्ण कुमार सोनू, ग्राम प्रधान अर्चना सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, जिला विकास अधिकारी श्री रामशंकर सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अर्चना भारती द्वारा किया गया।