Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

माननीय सांसद एवं माननीय जल शक्ति राज्यमंत्री तथा जिलाधिकारी ने लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित जनपद के 11 प्रवक्ताओं / सहायक अध्यापकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र*

माननीय सांसद एवं माननीय जल शक्ति राज्यमंत्री तथा जिलाधिकारी ने लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित जनपद के 11 प्रवक्ताओं / सहायक अध्यापकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

*👉नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त प्रवक्ताओं के खिल उठे चेहरेl

 बांदा 18 दिसम्बर, 2022। सू0वि0। रविवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए ’’मिशन रोजगार’’ के अन्तर्गत लोक सेवा आयोग, उ0प्र0, प्रयागराज द्वारा पूरे प्रदेश में 1395 चयनित प्रवक्ताओं व सहायक अध्यापक का निष्पक्ष एवं पारदर्शी ऑनलाइन पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम का प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लोकभवन, लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से आयोजित कर नियुक्ति पत्र वितरित किया। जिसका कलेक्ट्रेट बांदा स्थित एन0आई0सी0 में सजीव प्रसारण भी किया गया। इसी क्रम में जनपद के नवनियुक्त 09 प्रवक्ताओं 02 सहायक अध्यापकों को माननीय सांसद श्री आरके सिंह पटेल एवं माननीय मंत्री रामकेश निषाद तथा एवं जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त प्रवक्ताओं के चेहरे खिल उठे।
       इस अवसर पर माननीय सांसद श्री आरके सिंह पटेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में पारदर्शी तरीके से सहायक अध्यापको की नियुक्ति हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा की गई सभी नियुक्तियों में योग्य लोगों की नियुक्ति की गई है। नव चयनित प्रवक्ताओं/शिक्षकों की नियुक्ति से पठन-पाठन का बेहतर माहौल बनेगा। उन्होने कहा कि गत वर्षों में उ0प्र0 लोक सेवा आयोग सहित अन्य भर्ती बोर्डाे में लोगों का विश्वास बढ़ा है और योग्यता के अनुरूप उनका शासकीय सेवाओं में चयन हुआ है।

       इस अवसर पर माननीय जनशक्ति राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश श्री रामकेश निषाद ने माध्यमिक शिक्षा के सभी नवनियुक्त प्रवक्ताओं को बधाई देते हुए उन्हें उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों में विषय की समझ को जाग्रत करते हैं। शिक्षण एक पवित्र कार्य है, जो सकारात्मक सोच एवं समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

    इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन ने चयनित प्रवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बेहतर आचरण और कृतित्व से अपने व्यक्तित्व को चमकाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि को जागृत करके उनके भविष्य को बेहतर ढंग से निखार सकते हैं। उन्होने कहा कि सीखने की कोई सीमा नहीं होती, प्रत्येक गतिविधि से कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है। छात्रों की जिज्ञासा के प्रति हर वक्त जागरूक रहें।

    इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख बड़ोखर श्री स्वर्ण कुमार सिंह सोनू विधायक प्रतिनिधि श्री रजत सेठ वं अन्य जनप्रतिनिधि गण तथा जिला विद्यालय निरीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह सहित नवनियुक्त सहायक अध्यापक एवं प्रवक्ता उपस्थित रहेl

Related posts

क्षेत्रीय धन निरंकारी संत समागम का किया गया आयोजन 

zeestarnews

सेवर्स ऑफ लाइफ को मिला राष्ट्रीय रक्तनायक एवार्ड

zeestarnews

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा

zeestarnews

Leave a Comment