Zee Star News
Breaking News
अन्यजीवन शैली

नगर मजिस्ट्रेट

 

दिनांक 7 दिसंबर 2023

 

नगर मजिस्ट्रेट/परि0निदेशक डूडा बांदा श्री विजय शंक तिवारी ने बताया है कि

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन डूडा बाँदा के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के द्वारा कलेक्टेट परिसर में स्थित भवन में शक्ति रसोई (कैन्टीन) का संचालन किया जाना है। कैन्टीन संचालन हेतु स्वयं सहायता समूहों के आवेदन हेतु मानक निम्नानुसार है-

 

1. इच्छुक समूह महिलाऐं डे-एनयूएलएम के अन्तर्गत न्यूनतम तीन वर्ष पूर्व गठित समूह से हो।

2. विगत एक वर्षो मे समूह बैठकों में 75 प्रतिशत उपस्थिति रही हों।

3. समूह से आन्तरिक ऋण लिया हो तथा शत-प्रतिशत अथवा 70 से 80 प्रतिशत ऋण राशि की वापसी कर चुकी हों

4. सदस्यों को साक्षर (लिखने पढने की निपुणता) होना आवश्यक है। ताकि लेखा जोखा का अभिलेखीकरण हो सके।

5. जलपान /टिफिन / छोटी कैन्टीन चलाने का अनुभव को प्राथमिकता ।

6. प्रशक्षण आवश्यकतानुसार आवासीय प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर हेतु अन्य राज्यों में भ्रमण हेतु सहमति।

7. अपना अंशदान हेतु सहमति ।

8. कार्यालयी आवश्यकता केक्रम में कैंटीन संचालन के प्रति प्रतिबद्धता ।

9. समूह के कार्यशील पूजी हेतु बैंक खाते मे रू०, 35,000/- से रू0, 50,000/- की उपलब्धता हों।

 

उपरोक्त अर्हता पूर्ण कर रहे स्वयं सहायता समूह अपना आवेदन पत्र डूडा कार्यालय मे विज्ञप्ति प्रकाशित होने के दो दिवस के अन्दर जमा करें।

Related posts

महिला थाना संगीता सिंह जी की अध्यक्षता में परिवार परामर्श केन्द्र में सुलह समझौते का आयोजन किया गया

zeestarnews

जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारी व अभियंताओं को दिए दिशा निर्देश शासन के मनसा अनुरूप हो कार्य

zeestarnews

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0/न0नि0)/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा 0) बांदा श्री उमाकांत त्रिपाठी ने बताया है कि नगर पालिका परिषद- बाँदा, अतर्रा एवं नगर पंचायत-मटौध, तिन्दवारी, नरैनी, ओरन, बिसण्डा, बबेरू की चुनाव संबंधी प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया

zeestarnews

Leave a Comment