Zee Star News
Breaking News
अन्य

HIV/Aids के प्रचार प्रसार एवं आ ई सी मैटेरियल एवं प्रोजेक्टर के द्वारा जागरूकता शिविर / संगोष्ठी का आयोजन किया गया

 

 

 

 

आज दिनॉक 21/08/2024 को उ0 प्र0 राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखनऊ के निर्देशानुसार Intensified Campaign ‘4’ की बात के अंतर्गत जनपद बांदा में HIV/Aids के प्रचार प्रसार एवं आ ई सी मैटेरियल एवं प्रोजेक्टर के द्वारा जागरूकता शिविर / संगोष्ठी क आयोजन

एकलव्य महाविद्यालय दुरेड़ी बांदा में किया गया । जिसका उदघाटन डॉ अजय कुमार जिला छय रोग अधिकारी बांदा द्वारा किया गया ।

इस कार्यक्रम में दिशा क्लस्टर बांदा के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री बृजेन्द्र कुमार द्वारा HIV /AIDS के बचाव एवं कारण बताया गया एवं जिला ICTC सुपरवाइजर श्री मुन्नालाल प्रजापति के द्वारा एच आई वी काउंसलिंग ,टेस्टिंग सेवाओं के बारे में विस्तार में बताया गया ।

मोहम्मद वसी एवं रिज़ुवन हुसैन नकवी,उमा शुक्ला के द्वारा लघु फिल्म प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया । इस अवसर पर जिला छय रोग अधिकारी द्वारा युवाओं को स्लोगन के माध्यम से (कदम समझदारी का, वादा जिम्मेदारी का ,) एवं एड्स हेल्प लाइन 1097 के बारे में युवाओं को जागरूक किया । साथ ही लक्षित हस्तक्षेप परियोजना सर्वार्थ सेवा संस्थान टी आई बांदा से कार्यक्रम प्रबंधक श्री संजय सिंह के द्वारा समस्त विद्यार्थियों को प्रचार प्रसार की सामग्री वितरित कर युवाओं को 4 की बात में एच आई वी के कारण एवं बचाव के बारे बताया गया ।साथ में टी आई संस्था के समस्त स्टाफ द्वारा इस कार्यक्रम के संचालन में सहयोग किया।इस अवसर पर जिला PPM समन्वय द्वारा गणेश प्रसाद द्वारा टी वी के बचाव एवं फैलाव के बारे में विस्तार में बताया गया । राष्ट्रीय बाल स्वास्थ केंद्र (R.B.S.K.) टीम द्वारा डॉ सरोज द्वारा बच्चों का स्वास्थ परीक्षण एवं डॉ नीलेंद्र द्वारा दवाओं का वितरण किया गया। इस अवसर पर एच आई वी एड्स क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम प्रशस्ति पत्र श्रेया , दुतीय प्रशस्ति पत्र निर्मला बौद्ध ,तृतीय प्रशस्ति पत्र विवेक को दिया गया। एवं एकलव्य महाविद्यालय के द्वारा डॉ कृष्ण कांत तिवारी ( सहायक प्राध्यापक), डॉ वेद प्रकाश ( सहायक प्राध्यापक),डॉ ओ पी सिंह ,डॉ सभ्य सरन श्रीवास्तव ,डॉ बी एल वर्मा ,डॉ महेश प्रजापति,डॉ विनीत निषाद ,डॉ अनीता सिंह ,डॉ कु0 सोना द्विवेदी,डॉ गंगा संगर ,आदि एकलव्य महाविद्यालय परिवार का सहयोग प्राप्त रहा। साथ ही लैब टेक्शन रितांशु खरे,एवं एस टी आई काउंसलर नीलम गुप्ता , एस0एस0एस0 टी0आई0 संस्था से विष्णु प्रताप सिंह आदि का सहयोग प्राप्त हुआ

Related posts

साइकिल ट्रैक उखाड़ने पर सपा का प्रदर्शन: कलक्ट्रेट में दिया ज्ञापन, नारेबाजी कर ट्रैक को दुरुस्त कराने की मांग की

cradmin

मुझे मेरी मॉ से बचा लो: सात साल की बच्ची का वीडियो वायरल, होम वर्क पूरा नहीं करने पर गरम चिमटे से मारती है मॉ

cradmin

महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयन्ती धूम-धाम से मनाई गयी

zeestarnews

Leave a Comment