Zee Star News
Breaking News
Breaking News

आखिर बच्चों की शिक्षा कैसे होगी पूरी जब स्कूल और बच्चों में है दूरी

जान जोखिम में डाल स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल

 

जिम्मेदार आखिर कौन

 

बांदा आपको बताते पूरा मामला बांदा जनपद की महुआ ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत पचोखर में संचालित प्राथमिक विद्यालय पचोखर- 2 का है यहां पर विगत दिनों में हो रही बरसात में विद्यालय पहुँच मार्ग में अत्याधिक जलभराव होने के चलते इस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे नौनिहालों को अपनी जान जोखिम में डालकर रास्ते में हो रहे जलभराव को पारकर विद्यालय पहुंचना पड़ रहा है जिसमें हर क्षण नौनिहालों के फिसलने का भय बना हुआ है इस सम्बन्ध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद दीक्षित मलय द्वारा कई बार ग्राम प्रधान एवं सम्बंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया गया किन्तु अभी तक किसी ने भी नौनिहालों की इस भीषण समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया उन्हें शायद होने वाली किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है जबकि बेबस नौनिहालों अपनी जान जोखिम में डाल जलभराव को किसी प्रकार पारकर विद्यालय पहुंचने पर मजबूर हैं!ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी महोदय बांदा से आग्रह किया है की इस जलभराव में नौनिहालों की जान जोखिम में होने के साथ साथ शिक्षण कार्य में बाधक बनी इस समस्या का त्वरित संज्ञान लेते हुये जनहित में समस्या का निदान करें ताकि नौनिहालों को शिक्षा एवं सुरक्षा प्रदान हो सके!

Related posts

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बांदा ने बताया है कि रबी अभियान मे सहकारिता विभाग द्वारा उर्वरक का प्रेषण सहकारी समितियों

zeestarnews

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने आज भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार 01 जनवरी,

zeestarnews

सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि उ0प्र0 विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल निर्वाचन क्षेत्र के सम्मुख अंकित तिथि में समाप्त होने के कारण होने वाली रिक्ति को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निम्नवत् कार्यक्रम घोषित किया गया है

zeestarnews

Leave a Comment