Zee Star News
Breaking News
Breaking News

जिलाधिकारी ने दिए सख्त आदेश कार्य पूरा न करने पर होगी सख्त कार्रवाई

 

दिनांक 30 अगस्त 2024

 

जिलाधिकारी बांदा श्री नागेंद्र प्रताप ने आदेशित किया है कि खरीफ 2024-25 के अन्तर्गत फसल धान व अन्य फसलो पर होने वाले काप कटिंग प्रयोगो के अनिवार्य निरीक्षण हेतु आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद उ०प्र० अनुभाग-7 लखनऊ के पत्र संख्या-आर-84/ 10-7-35/खरीफ 2024-25 दिनांक-14 मई 2024 के अनुसार जनपद के राजस्व, कृषि व ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को ग्रामों का आवंटन कर दिया गया है। सभी अधिकारियो को संलग्न सूची के सामने अंकित ग्राम के सम्मुख उल्लिखित फसल पर काप कटिंग हेतु चयनित खेतो की फसल कटाई का अनिवार्य रूप से स्थल निरीक्षण करना है साथ ही वे कटाई की तिथि के सम्बन्ध में सम्बन्धित तहसीलदार से सम्पर्क स्थापित करेंगे। समस्त राजस्व निरीक्षको को आदेशित किया जाता है कि वे निरीक्षण अधिकारी को कटाई की तिथि की सूचना सारांश फार्म में भरकर भेजेंगे। यदि कटाई की तिथि या ग्रामो का परिवर्तन (फसल जल्दी या देर में पकने अथवा ग्राम में फसल न होने के. कारण) आवश्यक हो तो इसकी सूचना एक सप्ताह के अन्दर निरीक्षण अधिकारी को तहसील के माध्यम से भेजेंगे। निरीक्षण अधिकारी तथ्यात्मक विवरण निर्धारित प्रारूप में

भरकर भूलेख अधिकारी कार्यालय में अनिवार्य रूप से प्रेषित करेंगे।

 

प्रदेश व देश की विभिन्न फसलो की उत्पादकता व उत्पादन ज्ञात करने में देश की कृषि नीति के निर्धारण में तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत कृषको को क्षतिपूर्ति के भुगतान में काप कटिंग प्रयोगो के परिणामो के महत्व को देखते हुये यह आवश्यक है कि खरीफ 2024-25 में विभिन्न फसलो की उत्पादकता व उत्पादन व आच्छादन के सही-सही आंकलन हेतु काप कटिंग प्रयोगो का सम्पादन व निरीक्षण अत्यन्त सावधानी व सतर्कता के साथ किया जाये। समस्त तहसीलदार खरीफ 2024-25 की पडताल समयान्तर्गत पूर्ण कराये तथा समस्त राजस्व अधिकारी निर्धारित मानक के अनुसार पडताल जांच करें। समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार द्वारा यह सुनिश्चित किया जाये कि काप कटिंग प्रयोग परम्परागत तरीके के अतिरिक्त अनिवार्य रूप से स्मार्टफोन के माध्यम से सी०सी०ई० एग्री ऐप पर सम्पन्न कराये जाये। इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलिता क्षम्य नही होगी।

Related posts

प्रशासन द्वारा पुकारी गौशाला की जांच आज भी संदेह के घेरे में

zeestarnews

पुलिस अधीक्षक बांदा के यहां अरविंद वर्मा ने लगाई फरियाद मुझे दबंगों से बचा लो सरकार

zeestarnews

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने आज यमुना नदी के बढते जल स्तर को दृष्टिगत रखते हुए तहसील बबेरू के अन्तर्गत सम्भावित बाढ की स्थित में आने वालेे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए निरीक्षण किया

zeestarnews

Leave a Comment