Zee Star News
Breaking News
राजनीति

जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक कल्याण बंधु की बैठक संपन्न हुई

दिनांक 20 सितंबर 2024

जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक कल्याण बंधु की बैठक संपन्न हुई।

 

 

 

बैठक में जिला अधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके प्राथमिकता पर निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। बैठक में भूतपूर्व सैनिक मेजर रामनरेश निवासी ग्राम पड़ेरी में उनकी जमीन पर अतिक्रमण किए जाने के प्रकरण के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने सुनवाई करते हुए उप जिलाधिकारी पैलानी को अतिक्रमण हटाए जाने के निर्देश दिए।

 

ग्राम बिलगांव निवासी भूतपूर्व सैनिक की पत्नी श्रीमती पान कुंवर द्वारा चकरोड में मिट्टी डलवाने के संबंध में अनुरोध करने पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी महुआ को मनरेगा के अंतर्गत कार्य जाने के निर्देश दिए। हरदौली के भूतपूर्व सैनिक श्री सिया शरण द्वारा उनकी रियासी भूमि में नाम परिवर्तन किए जाने के प्रार्थना पत्र पर उप जिलाधिकारी सदर को कार्रवाई किए जाने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देशित किया। ग्राम पड़ेरी में शवदाह हेतु भूमि चिन्हित किए जाने तथा भूतपूर्व सैनिकों के शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण के संबंध में प्रक्रिया को सरलीकरण किए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिए जाने पर जिलाधिकारी ने नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। शहीद स्मारक बनाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने जिला सैनिक एवं पुनर्वास कल्याण अधिकारी को शीघ्र कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज ने भूतपूर्व सैनिकों को अवगत कराया की उनकी पुलिस से संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु पुलिस विभाग में कार्यरत पूर्व सैनिकों को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जिससे उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण हो सके। उन्होंने बताया कि सवेरा योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का समाधान हेतु डायल 112 का उपयोग करें एवं साइबर क्राइम से बचाव के लिए 1930 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिला अधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सहित मुख्य कोषाधिकारी श्री विनोद कुमार, सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को गति प्रदान करते हुए जनपद में उद्योगों को प्रोत्साहित करने एवं अधिक से अधिक रोजगार सृजित किये जाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में पूंजी निवेश को आकर्षित करने के

zeestarnews

अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार की उपस्थिति में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

zeestarnews

Leave a Comment