Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई

 

बाँदा, 30 सितम्बर, 2024-

 

  जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

 

 

बैठक में जिलाधिकारी ने खण्ड शिक्षाधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को संयुक्त रूप से पीएम श्री योजना के अन्तर्गत चयनित किये गये विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए मूलभूत सुविधायें तथा चेक लिस्ट के अनुसार दिये गये बिन्दुओं पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत प्रत्येक कक्षा में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कराते हुए सरल एप के द्वारा बच्चों को शिक्षा प्रदान कर निपुण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों में कायाकल्प योजना के अन्तर्गत अवस्थापना सुविधाओं को पूर्ण किये जाने की समीक्षा करते हुए शहरी क्षेत्र के अवशेष विद्यालयों में दिव्यांग शौचालयों का निर्माण तथा कक्षा कक्ष का टायलीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण कराये जाने के सम्बन्ध में खण्ड शिक्षाधिकारियों तथा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये। उन्होंने आगामी 4 अक्टूबर को जनपद के प्रत्येक विद्यालय में पीटीए की मीटिंग कराये जाने तथा बच्चों के अभिभावकों को बच्चों की शत्-प्रतिशत उपस्थित हेतु विद्यालय प्रतिदिन भेजने, संचारी रोगों के प्रति जागरूकता लाने एवं उनके आधार फीडिंग हेतु जानकारी देकर पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जसपुरा के विद्यालयों में अवशेष टायलिंग का कार्य शीघ्र पूूर्ण कराये जाने तथा बडोखर में दिव्यांग शौचालयों का निर्माण कार्य कराये जाने के सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी एवं एडीओ पंचायत को निर्देश दिये।

  उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सीएनडीएस द्वारा छात्रावास के निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिये। जामू के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बाउन्ड्री वाल निर्माण का कार्य एवं विद्युत लाइन के कार्य को ठीक कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त प्राथमिक विद्यालयों में छात्र/छात्राओं तथा दिव्यांग बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि लाने हेतु खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देश दिये कि विद्यालयों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रखी जाए तथा जल भराव की स्थिति नही रहने पाये। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी बच्चों को फुल डेªस में विद्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करायें।

  बै ठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, बेसिक शिक्षाधिकारी श्री अव्यक्त राम तिवारी, सहित जिला स्तर के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Related posts

सुश्री स्वपना कुमारी, उपनिदेशक समाज कल्याण चित्रकूट धाम मंडल बांदा ने बताया है कि उप सचिव, उ०प्र० शासन के पत्र संख्या उप सचिव, उ०प्र० शासन के पत्र संख्या

zeestarnews

उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड शान्ति सदन, कटरा जनपद-बाँदा द्वारा विपणन विकास सहायता (एस0सी 0एस0पी0) योजनांतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन दिनाँक-31.01.2025 समयः-11ः00 बजे दिन-शुक्रवार को विकासखंड महुआ के मीटिंग हाल, जनपद बाँदा में किया गया

zeestarnews

अयोध्या शोध संस्थान के अंतर्गत संस्कृति विभाग के तत्वाधान में आयोजित रामनवमी के अवसर पर राम जन्मोत्सव का भव्य उत्सव भए प्रगट कृपाला का आयोजन नटराज संगीत महाविद्यालय मुक्ताकाश मंच बांदा में संपन्न हुआ

zeestarnews

Leave a Comment