Zee Star News
Breaking News
पर्यावरण

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई

 

बाँदा, 30 सितम्बर, 2024-

 

  जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देेश दिये कि उद्यमियों की समस्याओं को गम्भीरता सेे लेते हुए उनका निस्तारण प्राथमिकता पर करें। उन्होंने निवेष मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किये जाने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना/प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में बैंकों में लम्बित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करतेे हुए ऋण वितरण कराये जाने के निर्देश लीड बैंक मैनेजर को दिये। उन्होंनेे औद्योगिक क्षेत्र में रिक्त भूखण्डों जिनमें औद्योगिक गतिविधियां संचालित नही हो रही हैं कि सूची तथा रिक्त भूखण्डों की सूची उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।

  उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ में पानी की समस्या का निराकरण की समीक्षा करते हुए यूपीसीडा मुख्यालय से भूरागढ़ में पेयजल के लिए तैयार किये गये स्टीमेेट रू0 1.61 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति हेेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कपसा मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुदृढीकरण के कार्य में मोहनपुुरवा एवं गोयरा मोड में निर्माण की गयी सड़क की पुनः मरम्मत करायेे जाने के निर्देश दिये। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में विद्युत सम्बन्धी मामलों को शीघ्र निस्तारण किये जाने हेतु अधिशाषी अभियंता विद्युत को प्राथमिकता पर समस्याओं का निस्तारण किये जाने तथा उद्यमी मो0 इदरीश तथा नितीश कुमार को विद्युत कनेक्शन एवं लोड बढाने की कार्यवाही दो दिनों में पूर्ण करायेे जाने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत ट्रिपिंग की समस्या के निस्तारण हेतु सब स्टेशन बनाये जाने अथवा अलग से फीडर की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने भूरागढ़ में विद्युत के ढीले तारों को ठीक कराये जाने तथा खराब सोलर लाइटों को ठीक कराये जाने के निर्देश दिये। औद्योगिक क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट को और अधिक विकसित किये जाने तथा भूूरागढ़ रोड के किनारे अतिक्र्रमण एवं एकत्र ईटों को हटवाये जाने के निर्देश नगर मजिस्टेªट को दिये। उन्होंने ग्लोबल इनवेस्टर्स समिटि में एमएसएमई के अन्तर्गत जीबीसी के लिए तैयार इकाइयों की जानकारी प्राप्त करते हुए शासन की प्राथमिकता के अनुसार इन इकाइयों को धरातल पर स्थापित कराये जाने हेतु उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने जल निगम द्वारा खोदी गयी सड़कों की मरम्मत कराये जाने के सम्बन्ध में अधिशाषी अभियंता जल निगम को सड़कों की मरम्मत शीघ्र कराये जाने हेेतु निर्देशित किया।

  बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, जीएम डीआईसी श्री गुरूदेव, अधिशाषी अभियंता विद्युत एवं क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीसीडा सहित उद्यमीगण श्री अशोक कुमार गुप्ता, श्री मनोज गुप्ता, श्री मनोज जैन, श्री मनोज शिवहरे व अन्य उद्यमियों सहित जिला स्तर के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Related posts

संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं राज्य सेक्टर योजनान्तर्गत शंकर शाकभाजी के बीज का शासन द्वारा इम्पैनल्ड कम्पनियों/फर्मों का स्टाल दिनांक

zeestarnews

भाजपा मण्डल अतर्रा द्वारा किया गया स्वच्छता कार्यक्रम

zeestarnews

भाजपा मण्डल अध्यक्ष अतर्रा द्वारा कराया गया स्वच्छता कार्यक्रम

zeestarnews

Leave a Comment