Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी बांदा राजिंदर कौर ने बताया है कि खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा तहसीलों के ब्लाक मुख्यालय पर जागरूकता शिविर का आयोजन

 

दिनांक 8 अक्टूबर 2024

 

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी बांदा राजिंदर कौर ने बताया है कि खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा तहसीलों के ब्लाक मुख्यालय पर जागरूकता शिविर का आयोजन उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा विपणन विकास सहायता योजना के अन्तर्गत जनपद की समस्त तहसीलों के विकासखण्ड मुख्यालय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। आवेदन से लेकर उद्योग स्थापना तक सभी प्रक्रिया विभागीय बेवसाइड upkvib.gov.in पर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सम्पादित किया जायेगा। वित्तीय वर्ष-2024-25 हेतु एक दिवसीय जागरूकता शिविर शासन के निर्देशानुसार जनपद-बाँदा की 05 तहसीलों में एक-एक जागरूकता शिविर (एस०सी० एवं सामान्य जाति) का आयोजन समय-समय पर किया जायेगा। जागरूकता शिविर में शिक्षित बेरोजगार महिलाएं एवं पुरूष ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जागरूकता शिविर में उद्योग लगाने एवं उद्योग सम्बंधी समस्त जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। तदोपरान्त प्रतिभागी किस उद्योग में इकाई लगाना चाहता है, से सम्बंधित जानकारी दी जायेगी। इच्छुक लाभार्थी (आधार कार्ड, फोटो, शैक्षिक योग्यता, जाति प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक आदि) प्रपत्रों को पोर्टल में संलग्न करते हुए आवेदन-पत्र ऑनलाइन सबमिट करें, तथा आवेदन के समस्त प्रपत्रों की हार्डकॉपी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, शान्ति सदन, कटरा-बाँदा में जमा करें। अधिक जानकारी हेतु मो० नं0-9580503143, 7651871625, 8957185868 में सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

आवास विकास में अवैध तरीके से संचालित अस्पताल/पैथालॉजीयों की शिकायत मुख्यमंत्री महोदय से करने के बाद लखनऊ सीएम ऑफिस से आयी जांच में भी 15 दिन बीत जाने के बाद भी जिले के अधिकारियों द्वारा कोई जांच/कार्यवाही नहीं

zeestarnews

गणतंत्र दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई।

zeestarnews

नरैनी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुरा में स्थित गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा का मामला सामने आया है। विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति के जिला प्रवक्ता उमेश तिवारी ने

zeestarnews

Leave a Comment