Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप ने आज विशिष्ट मंडी ग्राम दुरेडी में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित प्रगति प्रेरणा लघु उद्योग का निरीक्षण किया

 

दिनांक 10 अक्टूबर 2024

जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप ने आज विशिष्ट मंडी ग्राम दुरेडी में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित प्रगति प्रेरणा लघु उद्योग का निरीक्षण किया।

 

 

 

इस पुष्टाहार उत्पादन इकाई का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कच्चा माल भंडारण कक्ष एवं तैयार माल भंडारण कक्ष तथा कार्यालय का निरीक्षण करते हुए यहां पर तैयार किये जा रहे दलिया ,बेसन बर्फी इत्यादि के उत्पादों को चेक करते हुए गुणवत्ता युक्त सामग्री तैयार करने के निर्देश दिए।

इस उत्पादन इकाई में गर्भवती धात्री महिलाओं के लिए आटा बेसन ,बर्फी तैयार किया जा रहा है तथा 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए दलिया, मूंग दाल खिचड़ी का उत्पादन किया जाता हैl

उन्होंने पोषाहार उत्पादन के लिए आने वाले कच्चे माल के संबंध में जानकारी करते हुए डीपीओ एवं उपायुक्त एनआरएलएम तथा खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को यहां पर तैयार किये जा रहे उत्पादों का परीक्षण करने के संबंध में निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उस्ताद उत्पादन इकाई में दलिया का उत्पादन करते हुए पाया गया। उन्होंने कच्चे माल की आपूर्ति किन संस्था से की जाती है तथा उसका विवरण पूर्ण रूप से तैयार करने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य उपायुक्त एनआरएलएम तथा परियोजना निदेशक डीआरडीए एवं खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहेl

Related posts

किया गया कन्या भोज का कार्यक्रम

zeestarnews

परिवहन यान पर एक मुश्त समाधान योजना

zeestarnews

डीएलआरसी बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जांची बैंकों की वार्षिक ऋण योजना की प्रगति

zeestarnews

Leave a Comment