Zee Star News
Breaking News
अन्य

त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने के लिए जिले एवं मंडल के अधिकारियों ने किया फ्लेग मार्च

त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने के लिए जिले एवं मंडल के अधिकारियों ने किया फ्लेग मार्च

 

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह तथा जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल तथा समस्त सीoओo, पुलिस अधिकारियों शहर कोतवाल सहित कोतवाली पुलिस टीम के साथ , कल रात बाबूलाल चौराहे से महेश्वरी देवी मंदिर एवं प्रमुख बाजार होते हुए रामलीला मैदान,बाकरगंज, रेलवे स्टेशन होते हुए फ्लैग मार्च किया गयाl

आयुक्तचित्रकूटधाम मंडल श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि आज नवरात्रि एवं आने वाले आगामी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ आज फ्लैग मार्च किया गया जिसका उद्देश्य जनता के बीच सामंजस्य स्थापित करना था ताकि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। उन्होने बताया कि चित्रकूट धाम मंडल में व्यवस्था चुस्त,दुरुस्त हैं और आने वाले त्योहारों को बहुत ही शांतिपूर्वक मनाने के लिए हम लोग संकल्पित हैं

और वही पुलिस उप महानिरीक्षक निरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह ने बताया कि मंडल में पुलिस के द्वारा सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है सभी लोग अपनी-अपनी ड्यूटी में तैनात रहे l

फ्लैग मार्च में अपर आयुक्त प्रशासन से श्री अमरपाल सिंह अपर जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार ,नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला, जिला सूचना अधिकारी राम जी दुबे सहित पुलिस एवं पीएसी के जवान उपस्थित रहे l

Related posts

केन नदी खतरे के निशान से ऊपर चित्रकूट धाम मंडला द्वारा सूचना जनहित में जारी

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªटb सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

जिलाधिकारी बांदा ने कुपोषण की रोकथाम एवं बचाव हेतु 100 बच्चों को सुपर किट का वितरण किया

zeestarnews

Leave a Comment