Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिला प्रोबेशन अधिकारी बांदा ने बताया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्र के पर्व पर दिनांक 03.10.2024 से ‘मिशन शक्ति’ फेज-05 विशेष अभियान का संचालन

 

दिनांक 10 अक्टूबर 2024

 

जिला प्रोबेशन अधिकारी बांदा ने बताया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्र के पर्व पर दिनांक 03.10.2024 से ‘मिशन शक्ति’ फेज-05 विशेष अभियान का संचालन किया जा रहा है।

 

 

उक्त अभियान के अन्तर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा दिनांक 10 अक्टूबर, 2024 को ‘एक दिन की नायिका कार्यक्रम के तहत आर्य कन्या इण्टर कालेज बांदा की कक्षा 12 की छात्रा प्रियांशी सिंह संकेतिक जिलाधिकारी, राजकीय बालिका इण्टर कालेज बांदा की 11 वीं की छात्रा वैस्णवी संकेतिक पुलिस अधीक्षक, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इण्टर कालेज, केनपथ, बाँदा की कक्षा 12 की छात्रा संस्कृति सिंह संकेतिक मुख्य विकास अधिकारी के पद का निर्वहन किया गया।

 

जिलाधिकारी, बांदा, पुलिस अधीक्षक, बांदा एवं मुख्य विकास अधिकारी, बांदा की सांकेतिक भूमिका के निर्वहन के दौरान इन मेधावी छात्राओं द्वारा जनता की समस्याओं को सुना गया, जनता की समस्या के प्रार्थना-पत्र लिए गये तथा प्राप्त समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया। जनपद के अन्य विभागों के कार्यों की भी जानकारी ली गयी। उक्त कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी बाँदा, पुलिस अधीक्षक बाँदा, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे। तत्पश्चात दोनों सांकेतिक जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला थाना, आर्य कन्या इण्टर कालेज, राजकीय बालिका इण्टर कालेज व वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया गया तथा वहाँ की कार्यशैली के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।

 

मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत ऐसे कार्यकमों के आयोजनों से बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, जिज्ञासा तथा जीवन में आगे बढने की प्रेरणा व आत्मविश्वास का संचार होगा, साथ ही जनमानस में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच भी विकसित होगी तथा बालिकाओं के निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होगी।

Related posts

जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

zeestarnews

उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड शान्ति सदन, कटरा जनपद-बाँदा द्वारा विपणन विकास सहायता (एस0सी 0एस0पी0) योजनांतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन दिनाँक-14.02.2025 समयः-12:00 बजे दिन-शुक्रवार को विकासखंड बड़ोखर खुर्द के मीटिंग हाल, बड़ोखर खुर्द जनपद बाँदा में किया गया

zeestarnews

न्यू सैनिक पब्लिक स्कूल मे बच्चों द्वारा आयोजित की गयी विज्ञान प्रदर्शनी

zeestarnews

Leave a Comment