Zee Star News
Breaking News
अन्य

दीपावली व छठ पूजा के त्यौहार को शांतिपूर्णढंग से मनाए जाने हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री राजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट के महर्षि बामदेव सभागार में जनपद स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई

 

दिनांक 28 अक्टूबर 2024

 

दीपावली व छठ पूजा के त्यौहार को शांतिपूर्णढंग से मनाए जाने हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री राजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट के महर्षि बामदेव सभागार में जनपद स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी सहित जनपद स्तरीय समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने त्यौहारो के अवसर पर नगर पालिका/ नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई एवं डेंगू से बचाव हेतु फागिंग एवं दवा छिड़काव के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा त्यौहार के अवसर पर विद्युत कटौती एवं जलापूर्ति सुचारू रूप से बनाई रखी जाए ।उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की बिक्री पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग टीम बराकर बराबर निरीक्षण करते रहें ताकि मिलावटी खाद्य सामग्री कतई ना बिक सके। उन्होंने कहा कि पटाखे की दुकानों को नियमानुसार तीन-तीन मीटर की दूरी पर स्थापित किया जाए तथा पटाखे की दुकानों पर एवं आसपास बीड़ी सिगरेट एवं माचिस आदि को दूर रखा जाए तथा बीड़ी सिगरेट पीना पटाखे की दुकानों के पास प्रतिबंधित किया जाए। उन्होंने कहा कि जो भी सुविधा आप लोगों को पूर्व में दी जाती रही है वह उपलब्ध कराई जाएगी जीआईसी मैदान तथा पंडित जे एन डिग्री कॉलेज में पटाखे की दुकान स्थापित की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने कहा कि सभी नागरिक इस त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए तथा नियमों का प्रत्येक दशा में पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का वाहन चालक ध्यान दें तथा ट्रैफिक नियमों का प्रत्येक दशा में पालन अवश्य करें। पटाखों का भंडारण संबंधित दुकानों में ही किया जाए, घरों में किसी तरह का भंडारण न किया जाए। उन्होंने अंत में सभी उपस्थित समिति के सदस्यों तथा अधिकारियों को त्यौहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परंपरागत एवं शांतिपूर्वक ढंग से त्यौहार मनाया जाए।

 इस अवसर पर श्री शोभाराम कश्यप ने अपने विचार व्यक्त किया, बैठक में शहर के शांति समिति के पदाधिकारी गण एवं व्यापार से जुड़े व्यापारीगण श्री अमित सेठ भोलू तथा मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, समस्त उप जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट श्री संदीप केला,अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/ विद्युत/ जल संस्थान एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related posts

https://youtu.be/J2_5zauo6qo?si=DqvIA7DJUOmeKbhX

zeestarnews

मंत्री कृषि, कृषि रक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग उ0प्र0 श्री सूर्य प्रताप शाही ने रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज बाॅद में आयोजित झांसी, कानपुर एवं चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा की संयुक्त मण्डलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी 2024 का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया।

zeestarnews

जनता की पुकार बीट आफिसर के खिलाफ पुलिस का है गुंडा राज

zeestarnews

Leave a Comment