Zee Star News
Breaking News
अन्यसोशल वायरल

जिलाधिकारी बांदा श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

 

बाँदा, 4 नवम्बर, 2024-

 

जिलाधिकारी बांदा श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनशिकायतों को प्राथमिकता पर लेते हुए उनका निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ किया जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए।

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील अतर्रा में कुल 57 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने मौके पर जन शिकायतों का निस्तारण करते हुए प्रकरणों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को इस निर्देश के साथ दिये गये कि सम्बन्धित आवेदन पत्रों को गम्भीरता से लेते हुए समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाए। समाधान दिवस में राजस्व 26 ,पुलिस 14 , विकास 04. समाज कल्याण01 व अन्य विभागों से संबंधित 12 आवेदन पत्र प्राप्त हुएl

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने एक फरियादी द्वारा उसके मकान पर लोंगो के द्वारा कब्जा किये जाने की शिकायत पर लेखपाल को मौके पर जाकर जाँच करने एवं पैमाइश कराये जाने के निर्देश दिये। एक फरियादी द्वारा आपसी पैसे के लेनदेन की शिकायत पर का क्षेत्राधिकारी भदोसा को कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिएl

संपूर्ण समाधान दिवस में एक फरियादी द्वारा आवास दिए जाने तथा श्रीमती ज्योति गुप्ता द्वारा आपसी लड़ाई झगड़ा की शिकायत तथा रीना द्वारा ससुराल पक्ष से संबंधित शिकायत संबंधित प्रार्थना पत्र दिए जिस पर पुलिस अधिकारियों को करवाई किये जाने के निर्देश दिए गएl

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील अतर्रा में पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित समस्याओं को सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को दिये। मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, जिला विकास अधिकारी, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी अतर्रा श्री राघवेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस तहसीलदार अतर्रा सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में विद्युत विभाग की विद्युत वितरण खण्डों में उपभोक्ताओं की शत्-प्रतिशत बिलिंग, लम्बित

zeestarnews

शीत लहर के दौरान ठण्ड से होने वाली स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं जैसे,हाइपोथर्मिया,निमोनिया,सर्दी जुकाम,त्वचा फटना एवं हार्ट सम्बन्धी समस्याओं से बचाव एवं सावधानियों हेतु जनपद बांदा में जिलाधिकारी जे0 रीभा महोदया जी ने जारी की चेतावनी

zeestarnews

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment