Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी बांदा श्री नगेंद्र प्रताप ने जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों / ग्राम पंचायतों के सम्मानित व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा है कि जनपद में अन्ना पशुओं द्वारा कृषकों की फसल को क्षति से बचाने के दृष्टिकोण से संचालित स्थायी/अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंश की उदरपूर्ति हेतु धान की पराली की नितान्त आवश्यकता है

पराली दान, महादान

दिनांक 5 नवंबर 2024

 

जिलाधिकारी बांदा श्री नगेंद्र प्रताप ने जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों / ग्राम पंचायतों के सम्मानित व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा है कि जनपद में अन्ना पशुओं द्वारा कृषकों की फसल को क्षति से बचाने के दृष्टिकोण से संचालित स्थायी/अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंश की उदरपूर्ति हेतु धान की पराली की नितान्त आवश्यकता है।

 

अतः आप सभी से मेरा विनम्र आग्रह है कि धान की पराली नष्ट न करें तथा गोवंश संरक्षण के लिए एकमत होकर गो सेवा के पुनीत कार्य के पुण्य लाभ को प्राप्त करने हेतु अपने ग्राम पंचायत के ग्रामवासियों से स्वेच्छानुसार निःशुल्क “पराली दान-महादान” अभियान चलाकर संरक्षित गोवंशीय पशुओं की उदरपूर्ति हेतु समस्त पराली-दाताओं को जनहित/ कल्याणकारी कार्यों हेतु प्रेरित करते हुए ग्राम पंचायत के किसी एक सुरक्षित स्थान पर पराली एकत्रित करायें एवं गो संरक्षण जैसे पवित्र कार्य में अपना सक्रिय योगदान प्रदान करने का कष्ट करें। समस्त दानदाता मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बाँदा के मोबाइल नं0-9340274370 अथवा जिला कृषि अधिकारी, बाँदा के मोबाइल नं० 9455213794 पर अगर दान देने के इच्छुक हो, सूचित करें।

Related posts

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा

zeestarnews

बाँदा में लगभग दो दर्जन स्थानीय दबंगो ने युवक को पीटकर किया लहू-लोहान, घटना सी सी टी वी कैमरे में रिकॉर्ड आरोपियों पर थाना कोतवाली नगर बांदा में केस दर्ज, गिरफ्तारी अभी नहीं, प्रयास जारी

zeestarnews

मा० प्रभारी मंत्री जी के सम्बोधन हेतु बिन्दु एक वर्ष की उपलब्धियों का विवरण

zeestarnews

Leave a Comment