Zee Star News
Breaking News
अन्य

अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार ने अपने पत्र में अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना(पी0एम0जे0जे0वाई0) एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से अधिक से अधिक पात्र लोगों को

 

बाँदा, 05 नवम्बर, 2024-

 

  अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार ने अपने पत्र में अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना(पी0एम0जे0जे0वाई0) एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से अधिक से अधिक पात्र लोगों को

 

 

 

आच्छादित किये जाने हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर विगत 15 अक्टूबर, 2024 से 15 जनवरी, 2025 तक कैम्प लगाये जाने के निर्देश प्राप्त हुए है। उन्होंने बताया है कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना वर्ष 2015 से प्रारम्भ की गयी है, जिसके अन्तर्गत 2 लाख का जीवन बीमा एवं दुर्घटना बीमा एक न्यूनतम प्रीमियम राशि पर गरीब एवं वंचित लोगों को उपलब्ध कराये जाने का प्राविधान है। उन्होंने बताया कि जनपद में गत 15 अक्टूबर, 2024 से 15 जनवरी, 2025 तक ग्राम पंचायत स्तर पर कैम्प लगाकर पात्र लोगों को पंजीकृत कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

  उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों/खण्ड विकास अधिकारियों/तहसीलदारों, अग्रणी शाखा प्रबन्धक एवं वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक भारतीय जीवन बीमा निगम बाॅदा को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर कैम्प का आयोजन कर उक्त योजनाओं में सभी पात्र नागरिकों को लाभ दिलाकर निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करें।

Related posts

जिलाधिकारी बांदा रीभा ने किया औचक निरीक्षण

zeestarnews

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

सपा कार्यालय में मनाई गई चौधरी चरण सिंह की जयंती शामिल रहे सभी कार्यकर्ता और नेता

zeestarnews

Leave a Comment