Zee Star News
Breaking News
अन्य

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने छठ पूजा पर्व के आयोजन

 

बाँदा, 06 नवम्बर, 2024-

 

  आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने छठ पूजा पर्व के आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का केन नदी घाट पर निरीक्षण किया। उन्होंने केन नदी घाट पर समुचित साफ-सफाई व्यवस्था कराये जाने तथा बैरिकेटिंग करने व गहरायी वाले स्थान पर बल्ली लगाये जाने के साथ प्रकाश की व्यवस्था किये जाने के सम्बन्ध में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बाॅदा को निर्देश दिये। उन्होंने छठ पर्व के दौरान गोताखोर एवं नाविकों की व्यवस्था भी रखने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस की भी ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस की क्षेत्र वासियों व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

रामपुर में जरी और पैचवर्क का प्रशिक्षण शुरू: एमपी सिंह बोले- एक जनपद एक उत्पाद योजना से अपने हुनर को दें नई उड़ान

cradmin

गौशालाओं के हाल बदहाल तीन मृत तीन बीमार पाये गए गौवंश 

zeestarnews

Leave a Comment