Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल की उपस्थिति में थाना गिरवां में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया

 

बाँदा, 09 नवम्बर, 2024-

 

  जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल की उपस्थिति में थाना गिरवां में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने समस्त लेखपाल, सचिवों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस में प्राप्त जनशिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ किया जाए।

  सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस गिरवां में ग्राम देवरार के एक फरियादी द्वारा रास्ते में अतिक्रमण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर जांच किये जाने के निर्देश दिये। बछडौर ग्राम के एक फरियादी द्वारा जमीन सम्बन्धी आपसी विवाद के प्रकरण को मौके पर चकबन्दी लेखपाल को भेजकर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। ग्राम गुरौडा के एक फरियादी द्वारा पैसे के लेन-देन व झगडा, मारपीट की शिकायत किये जाने पर थानाध्यक्ष को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस में अन्य भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरण प्राप्त हुए, जिलाधिकारी ने जिनके निस्तारण के निर्देश राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा मौके पर जाकर जांच कर किये जाने के निर्देश दिये। संपूर्ण थाना समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने भी पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय से प्रकरणों का निस्तारण करने का निर्देश संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिएl

  स म्पूर्ण थाना समाधान दिवस गिरवां में उप जिलाधिकारी नरैनी, सीओ नरैनी, नायब तहसीलदार नरैनी एवं राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

zeestarnews

चित्रकूटधाम मण्डल बांदा के मण्डलायुक्त श्री अजीत कुमार ने पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र श्री राजेश एस के साथ थाना भरतकूप में आयोजित थाना दिवस में प्रतिभाग कर आमजन की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना। उन्होंने अधिकारिओ को निर्देशित किया

zeestarnews

आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में मासिक विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment