Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने आज भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार 01 जनवरी, 2025 के आधार पर विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनर्रीक्षण 2024 के

 

बाँदा, 09 नवम्बर, 2024-

  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने आज भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार 01 जनवरी, 2025 के आधार पर विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनर्रीक्षण 2024 के अभियान में नये मतदाताओं के नाम जोडने एवं मतदाता सूची में नाम संशोधन के अन्तर्गत अभियान की विशेष तिथि के अन्तर्गत विभिन्न मतदान बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय मुरवा क्षेत्र तहसील नरैनी, उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसी तथा प्राथमिक विद्यालय देवरार के मतदान केन्द्र का निरीक्षण करते हुए मतदाता पुनर्रीक्षण कार्य के अन्तर्गत बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

  उन्होंने सर्वप्रथम प्राथमिक विद्यालय मुरवा क्षेत्र तहसील नरैनी का निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान उपस्थित बीएलओ सविता राजपूत एवं दयाशंकर से 18 से 19 आयु वर्ग के नये मतदाताओं का फार्म-6 भराकर मतदाता सूची में नाम दर्ज किये जाने की कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने फार्म-7 व 8 के अन्तर्गत नाम संशोधन के सम्बन्ध में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके उपरान्त उन्होंने उच्च प्राथमित विद्यालय बांसी में बूथ नम्बर-7 का निरीक्षण किया, जिसमें बीएलओ से प्राप्त हो रहे फार्म-6,7 व 8 के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जिन 18 वर्ष आयु से अधिक मतदाताओं एवं ऐसे नागरिक जो 01 जनवरी, 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हों और उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नही है, वह अपना नाम फार्म-6 भराकर एवं आवश्यक प्रपत्र एकत्र करते हुए कार्यवाही करें। उन्होंने भरे हुए फार्म में फोटो, पता, जन्म तिथि के प्रमाण पत्र के पूर्ण अभिलेखों को चेक करते हुए पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने के प्रस्ताव पर आपत्ति एवं पूर्व में शामिल नाम को फार्म-7 तथा फार्म-8 में मतदाता सूची में संशोधन, निवास परिवर्तन, मतदाता फोटो पहचान पत्र का प्रतिस्थापन करने हेतु भरवाने के निर्देश दिये।

  निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी नरैनी, नायब तहसीलदार एवं मतदान केन्द्रों पर बीएलओ उपस्थित रहे।

 

Related posts

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में “कारागार कौशल विकास समिति की बैठक आहूत की गयी, जिसमें जिला कारागार के कैदियों को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु उ०प्र० कौशल विकास विभाग के साथ हस्ताक्षरित किये गये एम0ओ0यू0 के क्रम में जनपद स्तर पर गठित की गयी

zeestarnews

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा 

zeestarnews

जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं के स्थलीय सत्यापन के अर्न्तगत दिनांक 02 नवम्बर, 2022 को जिलाधिकारी बांदा श्री अनुराग पटेल द्वारा अटल आवासीय विद्यालय, बांदा के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया

zeestarnews

Leave a Comment