Zee Star News
Breaking News
अन्य

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मण्डल स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

 

बाँदा, 18 नवम्बर, 2024-

 

  आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मण्डल स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

 

बैठक में आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध रखने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी चिकित्सालयों में महत्वपूर्ण जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता रखने के निर्देश दिये। उन्होंने एनएचएम के अन्तर्गत जिन चिकित्सकों की भर्ती आउटसोर्स के अन्तर्गत की जानी है कि समीक्षा करते हुए हमीरपुर जनपद में आयुष चिकित्सकों की शीघ्र जनपद स्तरीय इंटरब्यूब कराकर भर्ती कराये जाने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अन्तर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी पात्र लाभार्थियों की स्वास्थ्य सम्बन्धी आवश्यक जांच कराकर लाभान्वित किये जाने के निर्देश दिये। ई संजीवनी पोर्टल के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनपद हमीरपुर एवं चित्रकूट में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाये जाने तथा आभा आईडी के सम्बन्ध में जानकारी लेतेे हुए तेज गति से पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाये जाने के निर्देश चिकित्सा अधिकारियों को दिये।

  आयुक्त ने मण्डल में कार्यरत सीएचओ के कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश अपर निदेशक स्वास्थ्य को दिये। उन्होंने महिला एवं पुरूष नसबन्दी के अन्तर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी 21 नवम्बर से 04 दिसम्बर, 2024 तक आयोजित किये जाने वाले एनएसबी कार्यक्रम के अन्तर्गत नसबन्दी कार्य को पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने एनएचएम के अन्तर्गत कार्यरत स्टाफ के समय पर वेतन भुगतन किये जाने तथा आशाओं के चयन की प्रक्रिया को भी सभी औपचारिकतायें पूर्ण करते हुए शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को दिये। उन्होंने कार्यरत आशाओं के समय-समय पर आयोजित किये जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों को जनपद चित्रकूट एवं हमीरपुर एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराये जाने के निर्देश सीएमओ को दिये। उन्होंने एनसीपी व सीबीएसी स्क्रीनिंग प्रोग्राम को मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के पर्यवेक्षण में कराये जाने के निर्देश।

बैठक में अपर निदेशक स्वास्थ्य डाॅ0 रेखा रानी, प्रभारी संयुक्त विकास आयुक्त/उप निदेशक महिला कल्याण, समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी चित्रकूटधाम मण्डल, यूनीसेफ, डब्लू एचओ के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

 

Related posts

पौराणिक सोमानी बाबा में किया जाएगा भव्य मेला का उद्घाटन

zeestarnews

  जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट के महर्षि बामदेव सभागार में आगामी त्यौहारों शिवरात्रि, होली, ईद एवं रामनवमी आदि त्योहारों को भाईचारा, प्रेम ,शांतिपूर्वक एवं कुशलता से सम्पन्न कराये जाने हेतु

zeestarnews

उप कृषि निदेशक बांदा श्री विजय कुमार ने सभी किसान भाइयों को सूचित करते हुए बताया है कि वर्तमान में गेहूँ फसल को छोड़कर लगभग सभी रबी फसलें कटाई की अवस्था में है, किन्तु वर्तमान में मौसम की प्रतिकूल

zeestarnews

Leave a Comment