Zee Star News
Breaking News
अन्य

अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव की उपस्थिति में निपुण भारत मिशन एवं शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई

 

बाँदा, 23 नवम्बर, 2024-

 

  अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव की उपस्थिति में निपुण भारत मिशन एवं शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

 

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने आगामी 27 एवं 28 नवम्बर 2024 को आयोजित होने वाली निपुण परीक्षा की सभी तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों में हेड मास्टरों की बैठक करके अधिक से अधिक पंजीकृत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए परीक्षा करायी जाए। परीक्षा को परिदर्शी तरीके से सम्पन्न करायी जाए। उन्होंने एनएटी परीक्षा के लिए समस्त बीआरसी में कन्ट्राल रूम बनाये जायें तथा इसमें एसआरजी की ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को अपने दिये गये विद्यालयों का निरीक्षण समय से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये।

  उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि0 के द्वारा जसपुरा में निर्माणाधीन कस्तूरबागांधी बालिका विद्यालय के निर्माण कार्य में प्रगति लाये जाने तथा बडोखर कमासिन में अतिरिक्त डायमेक्ट्री के निर्माण कार्य तथा कस्तूरबागांधी कमासिन विद्यालय में एडिशनल कम्प्यूटर लैब के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारम्भ कराये जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिये। उन्होंने आपॅरेशन कायाकल्प योजना के अन्तर्गत विद्यालयों में टायलीकरण, चाहरदीवारी विहीन विद्यालयों में बाउन्ड्री वाॅल का निर्माण कार्य तथा दिव्यांग शुलभ शौचालय के अवशेष कार्यों को कराये जाने के सम्बन्ध में खण्ड शिक्षाधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में भी विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं से संतृप्तीकरण किये जाने के निर्देश अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत तथा सम्बन्धित खण्ड शिक्षाधिकारियों को दिये। उन्होंने डीटीएफ/बीटीएफ का निरीक्षण कराये जाने तथा विद्यालयों में छात्र/छात्राओं की उपस्थिति में वृद्धि लाये जाने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने मध्यान्ह भोजन योजना, शिक्षा की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए निर्धारित मीनू के अनुसार छात्रों को भोजन वितरण गुणवत्ता के साथ कराये जाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु सभी अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए शिक्षण कार्य में सुधार करने के निर्देश दिये।

  बैठक में उप जिलाधिकारी अतर्रा श्री राघवेन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री रामशंकर, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्री अव्यक्त राम तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Related posts

जिला अधिकारी सहित उच्च अधिकारियों ने किया गस्त मार्ग शांति व्यवस्था की लोगों से की अपील

zeestarnews

Test Post With Video

cradmin

जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में आईजीआरएस सन्दर्भों एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को ई डिस्ट्रिक मैनेजर के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया

zeestarnews

Leave a Comment