Zee Star News
Breaking News
अन्यज्योतिषमनोरंजन

जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा ने आज केन नदी के तट पर सिंचाई विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

 

बाँदा, 27 जनवरी, 2025-

 

          जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा ने आज केन नदी के तट पर सिंचाई विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

उन्होंने केन नदी के दोनो तटों पर स्थित ग्राम कनवारा, बरूआ डेरा तथा पिपरी ग्राम समूह की वर्षा के दौरान बढने वाले जल स्तर से सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए व नदी के कटान निरोधक कार्य को सिंचाई विभाग द्वारा किये जाने के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता को नदी तट पर कटान को रोके जाने हेतु किये जा रहे कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेज गति से कार्यों को पूर्ण करते हुए माह मार्च, 2025 तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वर्ष 2023 में स्वीकृत 10.47 करोड़ की लागत की इस परियोजना के अन्तर्गत किये गये कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी ली, जिस पर अधिशाषी अभियंता द्वारा बताया गया कि 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। जिलाधिकारी ने कार्य की नियमित रूप से निगरानी रखते हुए शीघ्र गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश दियें। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता सिंचाई एवं अन्य अभियंतागण उपस्थित रहे।

  जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद बाॅदा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पालिका परिषद बाॅदा के कार्यालय परिसर एवं सम्पत्ति रजिस्टर तथा कर निर्धारण रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का गहनता से अवलोकन करते हुए मौके पर उपस्थित अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका श्रीमती नीलम चैधरी को अभिलेखों का रखरखाव व्यवस्थित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने परिसर में गन्दगी व नाली चोक पाये जाने पर कार्यालय में समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्पत्ति रजिस्टर एवं कर निर्धारण रजिस्टर का अवलोकन करते हुए अधिशाषी अधिकारी को नगर पालिका की सभी सम्पत्तियों को चेक करते हुए अंकन रजिस्टर में कराये जाने तथा कर निर्धारण में समय से कर एवं राजस्व की वसूली पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि नगरपालिका से सम्बन्धित सभी कार्यों को बेहतर रूप से सम्पादित किये जायें।

 

Related posts

जिलाधिकारी के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमण हटाया गया दो दिनों के अंदर दो दर्जन के करीब पक्की दुकानों का ध्वस्थीकरण करण किया जाएगा

zeestarnews

समाजसेवी सुमित शुक्ला की अगवाई में युवाओं ने नगर में परशुराम चौक स्थापना की मांग की

zeestarnews

अपर जिलाधिकारी वि०/२० श्री राजेश कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment