Zee Star News
Breaking News
Breaking Newsअन्य

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने आज भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार 01 जनवरी,

 

बाँदा, 24 नवम्बर, 2024-

 

  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने आज भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार 01 जनवरी, 2025 के आधार पर विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनर्रीक्षण 2024 के अभियान में नये मतदाताओं के नाम जोडने एवं मतदाता सूची में नाम संशोधन के अन्तर्गत अभियान की विशेष तिथि के अन्तर्गत आज विभिन्न मतदान बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट पुलिस लाइन एवं आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज तथा अन्य मतदान केन्द्र का निरीक्षण करते हुए मतदाता पुनर्रीक्षण कार्य के अन्तर्गत बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

  उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट पुलिस लाइन का निरीक्षण किया किया तथा निरीक्षण के दौरान उन्होंने विधानसभा सदर के निर्वाचक नामावली के भाग संख्या 19 से 22 तक के बीएलओ द्वारा बचे

 हुए मतदाताओं एवं नए मतदाता जिनकी आयु 18 साल से अधिक हो गई है उनके फॉर्म -6 प्राप्त होने की जानकारी प्राप्त करते हुए किए जा रहे हैं कार्यों का निरीक्षण कियाl, उन्होंने मौके पर उपस्थित बीएलओ प्रभात एवं प्रशांत तथा जागृति से 18 से 19 आयु वर्ग के नये मतदाताओं का फार्म-6 भराकर मतदाता सूची में नाम दर्ज किये जाने की कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए फॉर्म सही ढंग से भराकर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने फार्म- 8 के अन्तर्गत नाम संशोधन के सम्बन्ध में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके उपरान्त उन्होंने आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में बूथ नम्बर-81 से बूथ संख्या 90 का निरीक्षण किया, जिसमें बीएलओ से प्राप्त हो रहे फार्म-6,7 व 8 के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जिन 18 वर्ष आयु से अधिक मतदाताओं एवं ऐसे नागरिक जो 01 जनवरी, 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हों और उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नही है, वह अपना नाम फार्म-6 भराकर एवं आवश्यक प्रपत्र एकत्र करते हुए कार्यवाही करें। उन्होंने भरे हुए फार्म में फोटो, पता, जन्म तिथि के प्रमाण पत्र के पूर्ण अभिलेखों को चेक करते हुए पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने के प्रस्ताव पर आपत्ति एवं पूर्व में शामिल नाम को आयोग द्वारा निर्धारित फार्म-7 तथा फार्म-8 में मतदाता सूची में नाम में संशोधन, निवास परिवर्तन तथा शिफ्टेड मतदाताओं के संशोधन आदि की कार्रवाई करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान बीएलओ उपस्थित पाए गएl

  निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य ,उप जिलाधिकारी सदर श्री अमित शुक्ला, नायब तहसीलदार एवं मतदान केन्द्रों पर बीएलओ उपस्थित रहे

Related posts

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी बांदा श्री राजेश कुमार ने बताया है कि

zeestarnews

मोरंग पट्टा धारकों द्वारा सीमांकन से हटकर मौरंग का कर रहे अवैध खनन  

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार ने प्राथमिक विद्यालय, मवई बुजुर्ग-1, क्षेत्र बड़ोखर एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मवई बुजर्ग, वि०खं० बड़ोखर खुर्द का आकस्मिक निरीक्षण किया

zeestarnews

Leave a Comment