Zee Star News
Breaking News
Breaking Newsअन्य

फिर हुई मोरम खदानों पर कार्रवाई जहां गलत पाया गया भारी जुर्माना लगाया गया

 

 

जिलाधिकारी महोदय, बाँदा द्वारा जनपद में बालू मोरम के समस्त खनन पट्टा/खनन अनुज्ञा-पत्र खनन क्षेत्रों की जांच हेतु निर्देश दिये गये है। उक्त अनुक्रम में संयुक्त टीम द्वारा तहसील सदर व तहसील पैलानी में निम्नलिखित खनन पट्टो क्षेत्रो की जांच/माप की गयी, जिसका विवरण निम्नवत है:

 

1. तहसील बाँदा स्थित ग्राम-गंछा के गाटा सं0-1971/1 रकबा 24.71 एकड़, जो गे० ओग ट्रेडर्स प्रो० श्री राजेन्द्र प्रसाद पुत्र श्री रामआसरे तिवारी निवासी ग्राम मेथीटिकुर, तहसील सफीपुर, जिला उन्नाव के पक्ष में स्वीकृत है, की संयुक्त जांच राजस्व विभाग, पुलिस विभाग व खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 23.11.2024 को की गयी। जांच में पाया गया कि अनुज्ञाधारक द्वारा स्वीकृत खनन प‌ट्टा क्षेत्र के अन्दर 3503 घन मी० बालू/मोरम का अतिरिक्त खनन / परिवहन किया जाना पाया गया है। अनुज्ञाधारक द्वारा किये गये उक्त कृत्य के सम्बन्ध में रू0 31,52,700/- का जुर्माना अधिरोपित किये जाने हेतु नोटिस निर्गत की गयी है।

 

2 तहसील बाँदा स्थित ग्राम बेंदाखादर के गाटा सं0-2/4, 2/23, 2/24 व 2/28 (खण्ड सं०-03) रकबा 21.00 हे०, जो मे० पहलवान ट्रेडर्स प्रो० श्री कैलाश सिंह यादव पुत्र श्री राम वृक्ष सिंह यादव निवासी म०नं० 1095, उपहार एल्डिको उद्यान-II. रायबरेली रोड, थाना पी०जी०आई०, जिला लखनऊ के पक्ष में स्वीकृत है, की संयुक्त जांच राजस्व विभाग, पुलिस विभाग व खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 22.11.2024 को की गयी। जांच में पाया गया कि प‌ट्टाधारक द्वारा स्वीकृत खनन पट्टा क्षेत्र के अन्दर 2310 घन मी० बालू/मोरम का अतिरिक्त खनन/परिवहन व खनन पट्टा क्षेत्र से बाहर 3762 घन म० बालू/मोरम का अवैध खनन / परिवहन किया जाना पाया गया है। प‌ट्टाधारक द्वारा किये गये उक्त कृत्य के सम्बन्ध में रू0 54,64,800/- का जुर्माना अधिरोपित किये जाने हेतु नोटिस निर्गत की गयी है।

 

3. तहसील पैलानी स्थित ग्राम मडौली खुर्द खादर के के गाटा सं0-58, 107, 108, 109, 110, 111 व 114 कुल रकबा 7.053 हे०, जो गे० प्रज्ञाविजन बिजिनेस (ओ.पी.सी.) प्रा०लि० निवासी-94 एल्डिको ग्रीन, गोमती नगर, लखनऊ निदेशक श्री यदुवंशी विकास सिंह पुत्र श्री यदुवंशी अशोक कुमार सिंह निवासी म०नं0-72 साई नगर फेस-2 सिंहपुर, थाना सारनाथ, तहसील सदर, जिला वाराणसी के पक्ष में स्वीकृत है. की संयुक्त जांच राजस्व विभाग, पुलिस विभाग व खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 22.11.2024 को की गयी। जांच में पाया गया कि पट्टाधारक द्वारा स्वीकृत खनन पट्टा क्षेत्र के अन्दर 1651.50 घन मी० बालू/मोरम का अतिरिक्त खनन / परिवहन व खनन पट्टा क्षेत्र से बाहर 1363.50 घन म० बालू/मोरम का अवैध खनन/परिवहन किया जाना पाया गया है। प‌ट्टाधारक द्वारा किये गये उक्त कृत्य के सम्बन्ध में रू0 27,13,500/- का जुर्माना अधिरोपित किये जाने हेतु नोटिस निर्गत की गयी है।

 

4 तहसील पैलानी स्थित ग्राम खपटिहां कलां के गाटा सं0-62 व 63/1 रकबा 42.00 एकड़, जो Suddhatam Enterprises प्रो० श्री गनोज कुमार मिश्रा पुत्र श्री सतीश चन्द्र मिश्रा निवासी बी-145 सेक्टर 51 नोएडा, गौतमबुद्ध नगर के पक्ष में स्वीकृत है, की संयुक्त जांच राजस्व विभाग, पुलिस विभाग व खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 21.11.2024 को की गयी। जांच में पाया गया कि अनुज्ञाधारक द्वारा स्वीकृत खनन पट्टा क्षेत्र के अन्दर 1101.50 घन मी० बालू/मोरम का अतिरिक्त खनन / परिवहन किया जाना पाया गया है। अनुज्ञाधारक द्वारा किये गये उक्त कृत्य के सम्बन्ध में रू0 9,91,350/- का जुर्माना अधिरोपित किये जाने हेतु नोटिस निर्गत की गयी है।

Related posts

शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में डॉ० असलम अंसारी जी, अपर निदेशक, नगरीय निकाय निदेशालय, उ०प्र० सरकार लखनऊ द्वारा आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत चित्रकूटधाम मण्डल के निकीय निकायों द्वारा शुद्ध पेयजल आपूर्ति

zeestarnews

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जल-जीवन मिशन के अन्तर्गत खटान एवं अम्लीकौर पाइप पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

उप जिलाधिकारी ने किया तहसील का निरीक्षण

zeestarnews

Leave a Comment