Zee Star News
Breaking News
स्वास्थ्य और फिटनेस

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कल देर शाम जिला स्वास्थ्य समिति एवम दिनांक 8:12:24 से शुरू हो रहे पल्स पोलियो की जिला टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन कलेक्ट सभागार में किया गया

दि नांक 1 दिसंबर 2024

 

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कल देर शाम जिला स्वास्थ्य समिति एवम दिनांक 8:12:24 से शुरू हो रहे पल्स पोलियो की जिला टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन कलेक्ट सभागार में किया गया l

 

 

जिसमें जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों एवं सभी सूचकांकों की समीक्षा की गई l उन्होंने समीक्षा में पाया कि जननी सुरक्षा योजना में लक्ष्य के सापेक्ष अभी कम संस्थागत प्रसव हो रहे हैं ,जिसमें सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति को हासिल करें,l जिलाधिकारी ने टीकाकरण की समीक्षा में पाया गया कि कुछ ब्लॉक कम है उन्हे प्रगति बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया, l बैठक में यूनिसेफ द्वारा बताया गया कि सपोर्टिव सुपरविजन बहुत कम है जिस पर सभी को निर्देशित किया गया कि समस्त टीकाकरण सत्रों का भ्रमण कराएंl इसी तरह आशा चयन की समीक्षा की गई जिसमें पाया गया कि जनपद में 60 आशाओ का चयन किया जाना था जिसमें से मात्र 14 का है चयन किया गयाl, जिलाधिकारी ने निर्देशित किया गया कि एक माह के अंदर समस्त आशाओं का चयन करा लिए जाएंl उन्होंने आगामी 8 दिसंबर 2024 से शुरू होने पल्स पोलियो कार्यक्रम की सभी तैयारियां को पूर्ण किए जाने के निर्देश चिकित्सा विभाग के संबंधित सभी अधिकारियों को दिएl उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों पल्स पोलियो के दिन अवकाश पर खोले जाने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिएl

          बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाoअनिल श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेl

Related posts

राजस्थान की घटना से जिले की पुलिस अलर्ट: पैदल मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील की, सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चला

cradmin

रैपिड रेल प्रोजेक्ट में नौकरी का मौका: गाजियाबाद में एक जुलाई को रोजगार मेला, ITI और बीटेक छात्र कर सकते हैं आवेदन

cradmin

बांदा नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

zeestarnews

Leave a Comment