दिनांक 26 दिसंबर, 2024
अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व उप जिला निर्वाचन अधिकारी बांदा श्री राजेश कुमार ने बताया है कि
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग ने हाल ही में हुए महाराष्ट्र, झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई शंकाओं का जवाब दिया भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम जोड्ने एवं घटाने तथा मतदान के दिन 5:00 बजे के बाद मतदान प्रतिशत (VTR) के संबंध में आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं का विस्तार से वर्णन कर इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा की गई शंकाओं का समाधान किया।
भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और नियम आधारित बताते हुए सभी आरोपों और शंकाओं का सटीक जबाब दिया है। भारत निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि शाम 5 बजे तक जारी किए गए मतदान प्रतिशत और अंतिम मतदान आंकड़ों में अंतर पूरी तरह स्वाभाविक है। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सभी मतदान केंद्रों से आंकड़ों का संग्रह और सत्यापन किया जाता है, जो रात 11:45 बजे तक जारी रहता है। भारत निर्वाचन आयोग ने यह भी बताया कि मतदान का अंतिम और वैध रिकॉर्ड फॉर्म 17सी में दर्ज किया जाता है, जो मतदान केंद्र बंद होते ही उम्मीदवारों के अधिकृत एजेंटों को सौंप दिया जाता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित है, जिसमें किसी भी प्रकार की हेर-फेर असंभव है।
