Zee Star News
Breaking News
अन्य

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद के अंतर्गत समूह को बैंक क्रेडिट लिंकेज करने हेतु शाखा प्रबंधकों की बैठक की गई

आज दिनांक 23 10 2024

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद के अंतर्गत समूह को बैंक क्रेडिट लिंकेज करने हेतु शाखा प्रबंधकों की बैठक की गई।

 

 

बैठक में परियोजना निदेशक प्रवीणानंद, भाइयनलाल उपयुक्त स्वत रोजगार, रवि शंकर लीड बैंक मैनेजर सहित शाखा प्रबंधक सहित जिला एवं ब्लॉक मिशन प्रबंधक उपस्थित रहे।जनपद में सीएम डैशबोर्ड में समूह बैंक क्रेडिट लिंकेज की प्रगति संतोष जनक है। जिसमें जिलाधिकारी महोदय द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई है । बैठक में आर्यावर्त बैंक के शाखा * कोतवाली शाखा -5

*काजीटोला -36

*ब्योंजा -52

*फतेहगंज -16

*जम्मू-14

*भभुआ -49

 इसी प्रकार इंडियन बैंक शाखा

*तिंदवारी -3

*जसपुरा -3

*कालिंजर -20

*बदौसा -5

*करतल -15

*

उक्त समूहों की पत्रावलियां लोन वितरण हेतु लम्बित है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी शाखा प्रबंधकों को खड़े निर्देश देते हुए 30 तारीख तक समस्त समूह के लंबित पत्रावलियों को वितरण करने हेतु निर्देशित किया गया। परियोजना निदेशक द्वारा शाखा प्रबंधकों से बैंक क्रेडिट लिंकेज अधिक से अधिक करने हेतु कहा गया साथ ही दूसरे डोज की भी बैंक में लंबित सभी खताओं में डिसबर्समेंट हेतु निर्देशित किया गया ।

आर्यावर्त बैंक शाखा फतेहगंज में बंद किए गए खातों को संबंध में उच्च अधिकारियों को पत्राचार करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कहा गया। बैठक में सभी शाखा प्रबंधकों ने 30 तारीख तक लंबित पत्रावलियों के निस्तारण हेतु आश्वासन दिया। उपयुक्त रोजगार ने समस्त ब्लॉक मिशन प्रबंधकों और कैडर को निर्देशित किया कि पत्रावलियों की डॉक्यूमेंटेशन पूरा कराकर लोन वितरण कराए।

Related posts

राशन कार्डों के केवाईसी के संबंध में

zeestarnews

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को क्षेत्र वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

भाजपा युवा मोर्चा टीम के द्वारा पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया गया

zeestarnews

Leave a Comment