उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बाँदा ने बताया है कि प्रदेश सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजना ‘‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान‘‘ का प्रारम्भ किया गया है,
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बाँदा ने बताया है
प्रदेश सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजना ‘‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान‘‘ का प्रारम्भ किया गया है, जिसके क्रम में आज दिनांक 26.12.2024 को महर्षि वामदेव सभागार, कलेक्ट्रेट बाँदा में मंडल स्तरीय वृहद कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें लखनऊ से आये हुए वरिष्ठ प्रबन्धक श्री जे0पी0 गुप्ता, श्री प्रखर मिश्रा, समन्वयक एवं श्री सद््दाम हुसैन, विशेषज्ञ/नाॅलेज पार्टनर द्वारा दो सत्रों में वर्कशाप कराया गया है। वर्कशाप का शुभारम्भ मंडल के संयुक्त आयुक्त उद्योग, श्री वीरेन्द्र कुमार, श्री अमिताभ यादव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), एवं श्री राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उक्त वर्कशाप में प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 04ः00 बजे तक लगभग 500 से अधिक विभिन्न विभागों (यथा- आई0टी0आई0, खादी ग्रामोद्योग, आर0सेटी, एन0आर0एल0एम0, जन शिक्षण संस्थान इत्यादि) के अन्तर्गत प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का आॅनलाइन/आफलाइन पंजीयन कराया गया तथा उनको वर्कशाप के माध्यम से जागरूक कराया गया।
तत्पश्चात विशेषज्ञों द्वारा दो चरणों में पी0पी0टी0 के माध्यम से विस्तृत रूप से योजना की जानकारी प्रदान की गई तथा श्री वीरेन्द्र कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग एवं श्री गुरूदेव, उपायुक्त उद्योग बाँदा द्वारा योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा विभिन्न विभागों के अन्तर्गत आने वाले प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने हेतु अपील की गई। उक्त कार्यशाला में मंडल के अधीनस्थ जनपदों के सभी उपायुक्त उद्योग श्री गुरूदेव बाँदा, श्री संदीप कुमार केसरवानी चित्रकूट, श्री महेशचन्द्र सरोज महोबा एवं श्री रवि वर्मा, हमीरपुर, श्री योगेश कुमार गुप्ता, सहायक प्रबन्धक बाँदा, श्री दीपक कुमार सहायक प्रबन्धक महोबा, सभी जनपद के बैंक अधिकारी तथा अन्य संबन्धित विभागों के अधिकारी इत्यादि द्वारा उक्त कार्यशाला में प्रतिभाग कर उपस्थित अभ्यर्थियों को प्रदेश-सरकार के उक्त अभियान के संबन्ध में जागरूक/प्रोत्साहित किया गया।
अन्त में उपायुक्त उद्योग, श्री गुरूदेव बाँदा द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी अधिकारीगण एवं समस्त अभ्यर्थियों का सधन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यशाला का समापन किया गया।