बाँ
दा, 21 जनवरी, 2025-
जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में आगामी 23 जनवरी, 2025 को सड़क सुरक्षा हेतु एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए मानव श्रृंखला बनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा हेतु मानव श्रृंखला बनाये जाने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक को विद्यालय के छात्र/छात्राओं, एनसीसी व एनएसएस, स्काउट के द्वारा मानव श्रृंखला आयोजित किये जाने के लिए सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्यों के सहयोग से आयोजित कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि इस मानव श्रृंखला में जनपद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों, उद्यमियों के द्वारा भी प्रतिभाग कराया जाए। यह मानव श्रृंखला लगभग 12 किमी0 की महाराणा प्रताप चैक-कालूकुआं चैराह, बाबूलाल चैराहा, अमर टाकीज चैराहा, बाकरगंज चैराहा, रेलवे स्टेशन रोड, नया ओवर ब्रिज से अशोक लाट चैराहा, क्योटरा चैराहा, जेल रोड, पुलिस लाइन तिराहा एवं महाराणा प्रताप चैक तक किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मानव श्रृंखला बनाये जाने के साथ सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित छात्र/छात्राओं को शपथ दिलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने इस मानव श्रृंखला में उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्र/छात्राओं तथा कक्षा-8 से लेकर छात्रों की बृहद स्तर पर मानव श्रृंखला बनाये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी यातायात को मानव श्रृंखला आयोजन हेतु यातायात की समुचित व्यवस्था एवं रूट डाइवर्जन किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एम्बुलेन्स की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने छात्रों के प्रतिभाग किये जाने हेतु सम्बन्धित विद्यालयों के अध्यापकों की ड्यूटी लगाये जाने तथा आवागमन हेतु साधनों की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार, एआरटीओ श्री शंकर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
