Zee Star News
Breaking News
अन्य

बेसहारा पशु उजाड़ रहे किसानों की फसलें

 

बेसहारा पशु उजाड़ रहे किसानों की फसलें

बांदा 29 अगस्त 2022 सोमवार

 

आज दिनांक 29 अगस्त को विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति बांदा के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति अपने पदाधिकारियों के साथ तहसील बांदा से संबंध ग्राम तिंदवारा का औचक निरीक्षण हेतु लगभग दिन 1:00 बजे पहुंचे तो गांव का करीब 100 किसान एकत्र होकर जबरदस्त आक्रोश भरे हुए लहजे में व जिला अध्यक्ष का घेराव जैसा प्रदर्शन करते हुए अवगत कराया कि किसानों की फसलों को बेसहारा पशु लगातार उजाड़ रहे हैं। गांव के किसान अपने अपने खेतों पर ज्वार, अरहर व तिल आदि की फसलें बोए थे जिसको बेसहारा पशुओं ने नष्ट कर दिया गया इसके पश्चात किसानों ने धान की फसल की रोपाई की गई है जो बेसहारा पशुओं द्वारा नष्ट की जा रही है। आगे आक्रोशित किसानों ने जिला प्रमुखों को अवगत कराया कि हम सभी किसान संबंधित जिम्मेदार कर्मचारियों से जनवरी महीने से लगातार गौशालाओं में अन्ना जानवरों को संरक्षित करवाने की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन संबंधित जिम्मेदार लोगों ने एक ना सुनी। पशु खुलेआम गांव में विचरण कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन रोकते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा यह सभी बातें माननीय जिला अधिकारी से कह कर अन्ना पशुओं को गौशाला में संरक्षित करवाया जाएगा व दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रबल मांग रखेंगे। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ जिला प्रवक्ता भरत बाबू गुप्ता, जिला प्रचार मंत्री रजनीश कुमार प्रजापति, बड़ोखर ब्लॉक अध्यक्ष लाखन सिंह राजपूत । किसान रमेश राजपूत श्याम सुंदर सिंह राजेश द्विवेदी गोलू सिंह आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे

Related posts

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी के निर्देश के क्रम में उनकी अध्यक्षता में दिनांक 05-11-2024 को पूर्वाह्न 11:00 बजे, आयुक्त कार्यालय, बांदा में मण्डलीय पेंशन अदालत एवं सेवा निवृत्त अध्यापकों/ कर्मचारियों के लम्बित देयकों के सम्बन्ध में जनसुनवाई

zeestarnews

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर किया अलर्ट

zeestarnews

रैपिड रेल प्रोजेक्ट में नौकरी का मौका: गाजियाबाद में एक जुलाई को रोजगार मेला, ITI और बीटेक छात्र कर सकते हैं आवेदन

cradmin

Leave a Comment