Zee Star News
Breaking News
अन्यज्योतिषमनोरंजन

आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार एवं जिलाधिकारी श्रीमती जेo रीभा

दिनांक 23 जनवरी 2025

          आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार एवं जिलाधिकारी श्रीमती जेo

 रीभा ने महाराणा प्रताप चौराहे पर सड़क सुरक्षा हेतु बनाई गई मानव श्रृंखला के कार्यक्रम का शुभारंभ सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कियाl इस अवसर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु बनाई गई मानव श्रृंखला में प्रतिभाग कर रहे बड़ी संख्या में छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए आयुक्त श्री अजीत कुमार ने कहा कि सुभाष चंद्र जी के सिद्धांतों एवं आदर्शों को अपने जीवन में अपनाए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया, इस स्वतंत्रता को बनाए रखने के साथ दूसरों की स्वतंत्रता के संबंध में भी विचार करना चाहिएl उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए एकाग्रता के साथ सड़क पर वाहनों का संचालित करेंl

उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का सही रूप से निर्वहन करेंl उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी चीज असंभव नहीं है, अपने आप को जगाते हुए अपने अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र एवं लगन से लगे रहें सफलता अवश्य मिलेगीl

            जिलाधिकारी श्रीमती जेo

रीभा ने कहा कि सभी छात्र सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक होते हुए उनका पालन करेंl वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन संचालन के समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करेंl उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं करने से दुर्घटनाओं में काफी लोगों की हानि होती हैl, कार्यक्रम उन्होंने उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी तथा सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई lसड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने हेतु मानव श्रृंखला में लगभग 17000 छात्र एवं छात्राओं ने शहर के विभिन्न चौराहाओं से होते हुए 10 किलोमीटर की सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु मानव श्रृंखला बनाईl इस अवसर पर अखंड हिंद फौज के छात्रों द्वारा देशभक्ति से संबंधित एवं सड़क सुरक्षा के प्रति कार्यक्रम प्रस्तुत कियाl

        कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी, न्यायिक श्री अमिताभ यादव ,नगर मजिस्ट्रेट श्री संदीप केला ,संभागीय परिवहन अधिकारी श्री उदयवीर सिंह , एआरटीओ श्री शंकर सिंह सहित अन्य संभ्रांत लोग एवं छात्राएं उपस्थित रहेl

Related posts

पेट्रोल पम्प के सेल्समैन से लूट की घटना का थाना पैलानी पुलिस द्वारा 36 घण्टे के भीतर किया गया सफल अनावरण । घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

zeestarnews

जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में बैंक प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किए गए बुंदेलखंड, बांदा के स्पर्श राजकीय इण्टर कालेज के प्रवक्ता जितेन्द्र यादव

zeestarnews

Leave a Comment