Zee Star News
Breaking News
अन्यज्योतिषमनोरंजन

उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड शान्ति सदन, कटरा जनपद-बाँदा द्वारा विपणन विकास सहायता (एस0सी 0एस0पी0) योजनांतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन दिनाँक-31.01.2025 समयः-11ः00 बजे दिन-शुक्रवार को विकासखंड महुआ के मीटिंग हाल, जनपद बाँदा में किया गया

:-

 

उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड शान्ति सदन, कटरा जनपद-बाँदा द्वारा विपणन विकास सहायता (एस0सी 0एस0पी0) योजनांतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन दिनाँक-31.01.2025 समयः-11ः00 बजे दिन-शुक्रवार को विकासखंड महुआ के मीटिंग हाल, जनपद बाँदा में किया गया।

 

  उक्त कार्यक्रम में विद्यार्थियों/बेरोजगार नवयुवकों/नवयुवतियों को जो रोजगार में रूचि रखते हों को उद्योग स्थापना हेतु उद्योग स्थापित करने के लिए विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। विकासखंड अधिकारी, विकास खंड, महुआ बाँदा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गाँधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिला अग्रणी प्रबंधक, बाँदा, श्री अमित यादव जी, राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज, बाँदा, निदेशक, आर0सेटी0 बांदा, श्री अभय सिंह, आर0सेटी0 बांदा एवं श्रीमती राजिन्दर कौर वरिष्ठ प्रबन्धक/जिला ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा अन्य वक्ताओं द्वारा बैंक तथा अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी गयी, कार्यक्रम में श्री चुनूबाद, सहायक विकास अधिकारी (द्वितीय) श्री संजीव कुमार, वरिष्ठ सहायक, श्री संतोष कुमार, कनिष्ठ सहायक, श्री प्रमोद कुमार पंकज, कम्प्यूटर आपरेटर आदि लोग उपस्थिति रहे।

 

 

(राजिन्दर कौर)

वरिष्ठ प्रबंधक/

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी

बाँदा

               कार्यालय

        जिला ग्रामोद्योग अधिकारी

     उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड

             जनपद-बाँदा

पत्रांक- /जि0ग्रा0का0-बाँदा/जाग0शिविर/2024-25 दिनाँक-

प्रतिलिपिः- 1-जिला सूचनाधिकारी महोदय, बाँदा को इस अनुरोध के साथ 10 प्रतियां प्रेषित की जा रही है कि कृपया जनहित में दैनिक समाचार पत्रों में निःशुल्क विज्ञप्ति प्रकाशित कराने का कष्ट करें।

Related posts

मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला औद्यानिक मिशन समिति/जनपद स्तरीय कियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

https://youtu.be/jPYQx7-KZI8

zeestarnews

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा

zeestarnews

Leave a Comment