Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

 

बाँदा, 15 फरवरी, 2025-

 

  जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

 

 

उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता से निस्तारण किया जाए। उन्होंने मौके पर 05 शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों से कराया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विद्युत , राजस्व , पुलिस , विकास , आपूर्ति विभाग एवं अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई, कुल 103 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 5 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवशेष जन शिकायतों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारित किया जाए, इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जायेगी।

  सम्पूर्ण समाधान दिवस में उन्होंने लोगों की जनसमस्याओं को सुनते हुए एक वृद्ध दिव्यांग को पेंशन एवं आवासहीन होने पर आवास दिलाये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने ग्राम छेहरांव एवं ग्राम पल्हरी के व्यक्तियों द्वारा खतौनी में नाम संशोधन किये जाने के प्रार्थना पत्र पर उप जिलाधिकारी सदर को नाम शुद्धीकरण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने एक आवासहीन महिला के द्वारा आवास दिलाये जाने के प्रार्थना पत्र पर परियोजना अधिकारी डूडा को आवास दिलाये जाने हेतु कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम लडाकापुरवा के एक व्यक्ति द्वारा आपसी भूमि विवाद होने पर अवैध कब्जा को हटाये जाने की शिकायत पर सम्बन्धित लेखपाल को मौके पर जाकर दोनो पक्षों के समक्ष जांच कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जमालपुर के एक व्यक्ति द्वारा उसके मकान पर कब्जा किये जाने की समस्या पर कोतवाली देहात के एसएचओ को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम सैमरी में आवास सर्वे हेतु शिकायत प्राप्त होने पर जांच हेतु टीम बनाकर मौके पर जांच कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित समस्याओं को सुनते हुए पुलिस अधीक्षक ने सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता के साथ करने के निर्देश दिये।

  सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी सदर श्री अमित शुक्ला, डीएफओ श्री अरबिन्द कुमार, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, तहसीलदार सदर सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Related posts

केन नदी खतरे के निशान से ऊपर चित्रकूट धाम मंडला द्वारा सूचना जनहित में जारी

zeestarnews

उप कृषि निदेशक बांदा श्री विजय कुमार ने बताया है कि समस्त किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि agridarshan.up.gov.in पर वर्ष 2024-25 में कृषि विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत कृषकों द्वारा दिनांक 21.01.2025 से दिनांक 04.02.2025 तक कृषि यंत्रों की बुकिंग की जा रही है

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाँदा श्री अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत सतत् विकास लक्ष्य, ग्राम पंचातय विकास योजना एवं पंचायत डेवलपमेंट इन्डेक्स विषयक जनपद स्तरीय अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयुक्त कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुआ

zeestarnews

Leave a Comment