Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति/जिला पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न हुई

 

बाँदा, 15 फरवरी, 2025-

 

  जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति/जिला पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न हुई

 

बैठक में जिलाधिकारी ने वर्ष 2025 हेतु रोपित किये जाने वाले वृक्षारोपण के लक्ष्य के सम्बन्ध में सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभागीय लक्ष्य के अनुसार एक सप्ताह में वृक्षारोपण की कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करें। उन्होंने नदियों के किनारे वृक्षारोपण कराये जाने के सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारियों को अपने क्षेत्र की नदियों के किनारे के गाॅवों में वृक्षारोपण हेतु जमीन को चिन्हित करते हुए डीएफओ को सूची उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने भूमि संरक्षण अधिकारी को खेत तालाब योजना के अन्तर्गत तालाबों के किनारे तथा जलनिगम के अधिशाषी अभियंता को पानी की टंकियो के परिसर में खाली भूमि पर वृक्षारोपण हेतु व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने सघन वृक्षारोपण के अन्दर्गत कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालयों में खाली भूमि एवं अटल आवासीय विद्यालय में भी वृक्षारोपण कराये जाने के निर्देश दिये।

  उन्होंने ठोस अपशिष्ट एवं प्लास्टिक अपशिष्ट के नियमानुसार प्रबन्धन हेतु समस्त अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका एवं नगर पंचायत को निर्देश दिये। उन्होंने प्रतिबन्धित प्लास्टिक एवं थर्माकोल को रोकने के लिए प्रभावी रूप व सघन रूप से चेकिंग कराये जाने तथा उसका प्रयोग करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कियेे जाने के निर्देश अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत सहित सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने आरआरसी सेन्टर को सुचारू रूप से संचालित कराते हुए कूडे का उचित निस्तारण कराये जाने के सम्बन्ध में एडीओ पंचायत को निर्देशित किया। उन्होंने बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेन्ट का भी उचित निस्तारण सम्बन्धित संस्था के माध्यम से सभी सरकारी अस्पतालों एवं अन्य चिकित्सालयों का बायो मेडिकल बेस्ट एकत्र कर बाहर भेजा जाए। उन्होंने इस हेतु अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्राइवेट अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर मेडिकल बेस्ट की निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये।

  उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता पखवाडा के अन्तर्गत नदियों को गन्दगी मुक्त करने हेतु छात्र छात्राओं को जागरूक किये जाने के साथ निर्देशित किया कि नालों का पानी बायोरैमिडिएशन किये जाने के बाद ही जल का प्रवाह नदी में किया जाए। उन्होंने करिया नाला एवं निम्नी नाला के पानी के बायोरैमिडिएशन किये जाने की चेकिंग कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि नदी के किनारे व तालाब के आस-पास कोई भी कूडे का डम्पिंग केन्द्र नही होना चाहिए। उन्होंने नदियों के किनारे जैविक एवं प्राकृतिक खेती किये जाने हेतु किसानों को जागरूक करने तथा नदी के किनारे गाॅवों में स्वच्छता अभियान चलाये जाने के भी निर्देश दिये।

  बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, जिला वनाधिकारी श्री अरबिन्द कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका/नगर पंचायत तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

वृद्ध लोगों के बीच जिला जज वृद्ध लोगों का किया सम्मान

zeestarnews

कांग्रेसियों ने संजय गांधी जी की जयंती उनकी प्रतिमा पर पुष्प दीप प्रज्वलि

zeestarnews

अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव की उपस्थिति में निपुण भारत मिशन एवं शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment