Zee Star News
Breaking News
अन्य

चौथे स्तंभ के लोगों की जान माल की की जाए सुरक्षा पत्रकारों पर हो रहे हमले से कांग्रेस चिंतित

बांदा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे के नेतृत्व में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हो रहे प्राण घातक हमले को लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा वर्तमान सरकार सुरक्षा की दृष्टिकोण से फेल है जिसका जीता जागता उदाहरण लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या है उन्होंने कहा आए दिन प्रदेश के अंदर पत्रकारों का उत्पीड़न जारी है इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकार स्वतंत्र होकर अपना कार्य नहीं कर पा रहे अगर किसी भ्रष्टाचार को उजागर किया जाता है तो उनकी हत्याएं तक कराई जा रही हैं । महामहिम से मांग है कि परिवार की सुरक्षा की जाय, 1 करोड़ रूपया आथिर्क सहायता दिया जाय, परिजनों की सरकारी नौकरी दी जाय, हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाय । इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अफशाना शाह, महामंत्री सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट संकटा प्रसाद त्रिपाठी, के पी सेन, अशोक वर्धन कर्ण आदि उपस्थित रहे।

Related posts

क्षेत्रवासियों को नगर वासियों को तथा देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

जिन पशुओं की पूजा करते हैं उन्हीं की हो रही मौत, इसलिए दीपावली नहीं मनाएंगे ग्रामीण*

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में मण्डल के जनपदों में संचालित दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि0 की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment