Zee Star News
Breaking News
अन्य

चौथे स्तंभ के लोगों की जान माल की की जाए सुरक्षा पत्रकारों पर हो रहे हमले से कांग्रेस चिंतित

बांदा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे के नेतृत्व में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हो रहे प्राण घातक हमले को लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा वर्तमान सरकार सुरक्षा की दृष्टिकोण से फेल है जिसका जीता जागता उदाहरण लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या है उन्होंने कहा आए दिन प्रदेश के अंदर पत्रकारों का उत्पीड़न जारी है इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकार स्वतंत्र होकर अपना कार्य नहीं कर पा रहे अगर किसी भ्रष्टाचार को उजागर किया जाता है तो उनकी हत्याएं तक कराई जा रही हैं । महामहिम से मांग है कि परिवार की सुरक्षा की जाय, 1 करोड़ रूपया आथिर्क सहायता दिया जाय, परिजनों की सरकारी नौकरी दी जाय, हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाय । इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अफशाना शाह, महामंत्री सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट संकटा प्रसाद त्रिपाठी, के पी सेन, अशोक वर्धन कर्ण आदि उपस्थित रहे।

Related posts

सनातनी आस्था को ना पहुंचाए चोट प्रशासन, अन्यथा उग्र प्रदर्शन करेगा विश्व हिन्दू परिषद जगदलपुर

zeestarnews

अतर्रा साईं मंदिर के पास लगभग 10 से 15 गोवंश मृत अवस्था में पाए गए किसी अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा यहां पर फेंका गया

zeestarnews

उप जिलाधिकारी ने किया तहसील का निरीक्षण

zeestarnews

Leave a Comment