Zee Star News
Breaking News
अन्य

भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI) द्वारा अटल भूजल योजना की चयनित ग्राम पंचायतों मे ग्राम पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण की हकीकत को जाना

भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI) द्वारा अटल भूजल योजना की चयनित ग्राम पंचायतों मे ग्राम पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण की हकीकत को जाना

 

जनपद बांदा के विकास खण्ड- महुआ की ग्राम पंचायत महुआ, पतौरा एवं विकास खण्ड- नरैनी की ग्राम पंचायत तुर्रा व बदौसा में जिला ग्राम्य विकास संस्थान बांदा द्वारा दिनांक 25.03.2025 को आयोजित एक दिवसीय ग्राम पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण मे गुणवत्ता का मूल्यांकन एवं सत्यापन *QCI टीम से पुष्पेन्द्र साहू एवं नीरज त्रिपाठी* द्वारा किया गया टीम के सदस्यों द्वारा महिलाओं एवं पुरुषों से जल संरक्षण एवं अटल भूजल योजना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर प्रत्येक प्रतिभागी से व्यक्तिगत जानकारी ली गई और साथ ही साथ प्रशिक्षण की गुणवत्ता का मूल्यांकन भी किया गया। प्रशिक्षण के दौरान दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अटल भूजल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना के आने से समाज के अन्दर पानी के प्रति अपनापन दिख रहा है, त्रिपाठी जी ने यह भी कहा कि पानी बनाया नही केवल बचाया जा सकता है। प्रशिक्षण कुशल प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया, प्रशिक्षण के सत्यापन के दौरान IEC Expert अखिलेश पाण्डेय, Agriculture Expert रविकांत उपाध्याय, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ज्योति नामदेव व शिवम गुप्ता एवं DIP प्रतिनिधि श्रीमती नम्रता गुप्ता उपस्थित रहे।

Related posts

विषय-अर्हता दिनांक 1-1-2025 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण मतदाता पंजीकरण मेला का जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में शुभारम्भ कराये जाने के संबंध में

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाँदा श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया पाई गड़बड़ी दिए कार्रवाई के निर्देश

zeestarnews

Leave a Comment