Zee Star News
Breaking News
अन्य

प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष’’ पूर्ण होने के अवसर पर तीन दिवसीय समारोह का आयोजन रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल काॅलेज बाॅदा में सम्पन्न हो रहा है

 

बाँदा, 25 मार्च, 2025-

 

  ‘‘प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष’’ पूर्ण होने के अवसर पर तीन दिवसीय समारोह का आयोजन रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल काॅलेज बाॅदा में सम्पन्न हो रहा है।

 

 

इस उपलक्ष्य में आज मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य पिछडा वर्ग आयोग, के अध्यक्ष मा0 श्री राजेश वर्मा जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारभ किया गया। इस अवसर पर मा0मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया तथा महाकुम्भ के सफलतापूर्वक आयोजन एवं 8 वर्ष की प्रदेश सरकार के कार्यों एवं उपलब्धियों की लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश, राज्य पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष मा0 श्री राजेश वर्मा जी ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश राज्य एक बीमारू राज्य कहा जाता था। मा0प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने वन डिस्ट्रिक-वन प्रोडक्ट के साथ वन ट्रिलियन डालर का लक्ष्य जो हमारे प्रधानमंत्री जी ने रखा है, हम सभी लोगों को मिलकर इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि हमारे उत्तर प्रदेश में एशिया का सबसे बडा जेवर एयर पोर्ट में हावाई उडान प्रारम्भ होने वाली है। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बडा एयर कार्बोहब बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने छोटे तबके से लेकर बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के हर व्यक्ति को मंच देने का कार्य किया है और शासन की लाभार्थीपरक योजना से पात्र लभार्थियों को लाभान्वित करने का कार्य लगातार किया जा रहा है। आज हमारा देश बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर आमजनों के जीवन को बेहतर बनाने के साथ ही कम लागत में अधिक उत्पादन और बेहतर रिजल्ट की गारन्टी देता है, जिसमें हमारा उत्तर प्रदेश आर्थिक पायदान में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने महाकुम्भ का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रयागराज में 66 हजार करोड़ लोगों ने एक साथ डुबकी लगाकर अपने आपको तृप्त करने का कार्य किया है। हमारी सरकार 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का कार्य कर रही है। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना से किसानों लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मा0प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी की नेतृत्व वाली सरकार ने महिला, सुरक्षा सम्मान व स्वावलम्बन के तहत 33 प्रतिशत महिला आरक्षण भी देने का कार्य किया है। उन्होंने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे उदाहरण देते कहा कि महाकुम्भ में गुजरात, महाराष्ट्र व अन्य प्रान्तों से आये हुए लोगों ने एक्सपे्रस वे का उपयोग करके प्रयागराज एवं चित्रकूट में महाकुम्भ में स्नान किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों में प्रथम स्थान पर है, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के क्रियान्वयन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, ईज आॅफ ड्यूइंग बिजनेश, पीएम स्वनिधि योजना, सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों की स्थापना में, गन्ना, आलू, चीनी उत्पादन में, महिला के विरूद्ध अपराधों में सजा दिलाने सहित अन्य योजनाओं में उत्तर प्रदेश देश में अग्रणी है।

  कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात उत्तर प्रदेश, राज्य पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष मा0 श्री राजेश वर्मा जी ने विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से सम्बन्धित लगे स्टालों एवं सूचना एवं जनसंम्पर्क विभाग बाॅदा की शासन से लगी प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ किया साथ ही प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके पश्चात प्रेस कान्फ्रेन्स के माध्यम से मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के द्वारा गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार एवं फलों का वितरण तथा बच्चों का अन्नप्रासन दौरान आईसीडीएस विभाग द्वारा दस आंगनबाडी केन्द्रों को वेट मशीन/ग्रोथ माॅनीटरिंग डिवाइस का वितरण किया गया यथा श्रीमती सुनीता देवी तिन्दवारी, विमला देवी परसौडा, बेला देवी परसौडा-2, राधा पटेल, सविता देवी पल्हरी, किरन निगम बडोखरखुर्द, सोभा देवी तिन्दवारा सहित इत्यादि को प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दन योजना के अन्तर्गत बडोखरखुर्द अक्षिता, दयावती के नाम 5 हजार रूपये का डेमोचेक, श्रीमती अर्चना जौरही 3 हजार रूपये का चेक, महुआ देवांश 5 हजार रूपये का चेक, कृतिका सहित इत्यादि को प्रदान किया गया। साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं को सक्षम एवं सामर्थ बनाने के लिए स्पोर्ट किटों का वितरण किया गया, जिसमें सृष्टि शुक्ला, अनुष्का गुप्ता, राखी निगम तथा अटल आवासीय विद्यालय की छात्राओं में शिवानी, प्रेमलता, पिंकी, अनन्या, राजकीय महिला डिग्री काॅलेज की छात्राओं में प्रत्यान्जली, अकांक्षा, संजना को प्रदान की गयी। उन्होंने कोविड काल के दौरान प्रभावित हुए बच्चों को लैपटाॅप वितरण अंजली, आस्था, अंशुमान आदि लाभार्थियों को किया तथा कन्या सुमंगला में लाभार्थियों को चेक वितरित किये। इसके साथ ही निराश्रित महिला पेंशन वितरण एवं पिछडा वर्ग विभाग से ओ-लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किये। उन्होंने वन स्टाप सेन्टर को महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत सहायता उपलब्ध कराने हेतु वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गये स्टाल तथा पुलिस विभाग द्वारा लगाये गये नये कानूनों की जानकारी एवं प्रदेश में कानून व्यवस्था से सुधार एवं किये गये जनपद स्तर के कार्यों की प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया।

  पिछडा वर्ग आयोग के सदस्य श्री विनोद सिंह जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास कार्यो के अन्तर्गत प्रदेश में अनेको महत्वपूर्ण कार्य करने के साथ प्रदेश में कानून व्यवस्था में बेहतर सुधार किया गया है तथा गरीबों को पीएम एवं सीएम आवास योजना, शौचालय, उज्जवला योजना, निःशुल्क राशन आदि से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 976 सिंचाई परियोजनों का कार्य पूर्ण किया गया है एवं 2 करोड 36 लाख परिवारों को जलजीवन मिशन के अन्तर्गत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के साथ 01 करोड़ 58 लाख विद्युत कनेक्शन दिये गये है तथा 02 करोड़ 75 लाख गरीबों को शौचालय निर्माण कराया गया है।

  आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा श्री अजीत कुमार ने कहा कि सरकार के सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर योजनाओं के साथ बहुत महत्वपूर्ण कार्य मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हो रहे हैं। महाकुम्भ का सफल आयोजन कराया गया, जिसकी पूरे विश्व में चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड में कृषि विश्व विद्यालय बाॅदा पहले से ही था लेकिन अब चित्रकूट में दिव्यांग विश्व विद्यालय को सरकारी विश्व विद्यालय बनाया गया है एवं बाॅदा में अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना की गयी है। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे एवं अन्य सड़कों के निर्माण होने से आवागमन में सुगमता के साथ लोगों की आय में वृद्धि हुई है, जिससे अर्थ व्यवस्था को सुदृढ करने में भी मदद होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य अच्छा होता है तो समाज की दिशा और दशा दोनो बदल जाती है।

  कार्यक्रम में विधायक नरैनी श्रीमती ओममणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सुनील पटेल, पूर्व सांसद श्री आर0के0सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कल्लू सिंह राजपूत ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए केन्द्र सरकार के 10 वर्ष तथा प्रदेश सराकर के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उपलब्धियों के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों, बेरोजगारों तथा अन्य सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को तेज गति से करा रही है, जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती बासू गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष अतर्रा श्रीमती संगीता निराला सहित, समस्त ब्लाक प्रमुखगण, समस्त नगर पंचायत अध्यक्षगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं गणमान्य नागरिक, स्वयं सहायता समूह की महिलायें, आंगनबाडी, आशा कार्यकत्रियां, उपस्थित रहे।

 

Related posts

गरीबों को बांटे गए कपड़े चश्मे व अन्य सामग्री

zeestarnews

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर बांदा में Sanden Vikas India Pvt Ltd. Faridabad द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया

zeestarnews

बांदा क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक सुनहरा क्षण, जनपद में पहली बार

zeestarnews

Leave a Comment