Zee Star News
Breaking News
अन्य

अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी बांदा श्री राजेश कुमार ने बताया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पोलिंग पार्टियों, सुरक्षा कर्मियों इत्यादि को पोलिंग बूथ एवं मतगणना स्थल पर पहुंचाने हेतु भारी एवं हल्के वाहनों को अधिग्रहीत किया गया था

 

दिनांक 26 मार्च 2025

 

अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी बांदा श्री राजेश कुमार ने बताया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पोलिंग पार्टियों, सुरक्षा कर्मियों इत्यादि को पोलिंग बूथ एवं मतगणना स्थल पर पहुंचाने हेतु भारी एवं हल्के वाहनों को अधिग्रहीत किया गया था।

 

 

तत्क्रम में कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा आवंटित बजट द्वारा हल्के एवं भारी वाहन चालकों को उनके द्वारा दिये गये लॉगबुकों के आधार पर किराये-भाड़े का भुगतान किया जा चुका है किन्तु कुछ वाहन चालकों से दूरभाष द्वारा बार-बार सम्पर्क स्थापित किये जाने के उपरान्त अभी तक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति / खाता संख्या मय आईएफएससी कोड उपलब्ध नहीं कराया गया है चूंकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में मात्र 05 दिवस शेष है। जिन वाहन चालकों द्वारा अभी तक खातासंख्या मय आईएफएससी कोड उपलब्ध नहीं कराया गया है वे दिनांक 29.03.2025 तक प्रत्येक दशा में जिला निर्वाचन कार्यालय (संसद/विधान सभा) में प्रातः 11:00 बजे तक उपलब्ध कराने का कष्ट करें अन्यथा की दशा में बजट समर्पण हेतु आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।

Related posts

जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पंचायत एवं नगर पालिका/स्थानिय निकाय से संबंधित कार्यों की बैठक संपन्न हुई

zeestarnews

बांदा नवंबर खत्म होने को है और सर्दी बढ़ने लगी है। दिन-ब-दिन अधिकतम और न्यूनतम पारा लुढ़कने लगा

zeestarnews

17 फरवरी 25 शहर कांग्रेस कमेटी बांदा द्वारा स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई गई /

zeestarnews

Leave a Comment