Zee Star News
Breaking News
अन्य

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बोंदा 

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बोंदा

बांदा, दिनांक 27.01.2023 | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीया जिला जज / अध्यक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा श्रीमती कमलेश कच्छल के निर्देशानुसार आगामी दिनांक 11.02.2023 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन तथा दिनांक 08, 09 व 10 फरवरी, 2023 को लघु दाण्डिक वादों से सम्बन्धित विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्बंध में राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विशेष लोक अदालत हेतु विशेष न्यायाधीश (एस.सी. / एस. टी. एक्ट) / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत बांदा श्रीमान निरन्जन कुमार की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में विशेष न्यायाधीश – ई०सी० एक्ट, बांदा श्रीमान गुनेन्द्र प्रकाश, अपर जिला जज / त्वरित न्यायालय प्रथम, बांदा श्रीमती पल्लवी प्रकाश प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बांदा श्रीमान नदीम अनवरी एवं सचिव- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा श्रीमान बी०डी० गुप्ता के साथ बैठक आहूत की गयी। बैठक में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत बांदा द्वारा माननीय न्यायालयों में लम्बित लघु आपराधिक वादों, यातायात के ई-चालानों, अन्य सिविल वादों, उत्तराधिकार से सम्बन्धित वादों के साथ-साथ ई०सी० एक्ट से सम्बन्धित वादों के अधिक से अधिक निस्तारण कराये जाने पर विचार विमर्श किया गया ।

Related posts

बुन्देलखण्ड परिक्षेत्र कि आवागमन सुविधा निरन्तर अच्छी हो रही है।- श्री सूर्य प्रताप शाही   

zeestarnews

होली के त्यौहार में बंद रहेगी शराब की दुकानें खुले पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

zeestarnews

जिला अध्यक्ष कांग्रेस ने महिलाओं को किया सम्मानित

zeestarnews

Leave a Comment