Zee Star News
Breaking News
अन्य

विश्व शौचालय दिवस

’’ विश्व शौचालय दिवस’’

 

विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद बांदा द्वारा वार्ड नं0-30 बन्योटा में कोतवाली चैराहा पर अत्याधुनिक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया। जिसका अनावरण मा0 विधायक सदर श्री प्रकाश द्विवेदी जी के कर कमलों से किया गया जो कि आज दिनांक 19.11.2025 को विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर नगरवासियों को मा0 अध्यक्ष महोदया एवं अधिशाषी अधिकारी महोदय द्वारा समर्पित किया गया। सार्वजनिक शौचालय में महिला सीट, विकलांग सीट, चिन्ड्रिन फ्रेण्डली सीट सहित 01 पुरूष सीट एवं 04 सेन्सरयुक्त यूरिनल मौजूद है। महिलाओं के उपयोग हेतु सेनेटरी नैपकीन बैडिंग मशीन, इन्सरीरेटर मशीन, हैण्ड ड्रायर सहित कूड़ेदान का उचित प्रबन्धन किया गया है। अतः नगरवासियों से निवेदन है कि खुले में शौच मुक्त बांदा को बनाये रखने हेतु शौचालय का उपयोग करें। 

इसी क्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 के दृष्टिगत नगरवासियों को शतप्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण प्रणाली से अच्छादित करने हेतु नगर पालिका परिषद बांदा द्वारा 06 मिनी ट्रिपर वाहन जो कि सूखा व गीला कूड़ा संग्रहण हेतु अलग-अलग नीला एवं हरा पार्टीशन किया गया है। जिन्हे आज दिनांक 19.11.2025 को मा0 अध्यक्ष महोदया श्रीमती मालती गुप्ता बासू द्वारा हरी झण्डी दिखाकर नगर पालिका से रवाना किया गया। अवगत कराना है कि पूर्व में नगर पालिका परिषद बांदा द्वारा 31 वार्डो में 31 मिनी ट्रिपर चलाये जा रहे थे जो कि घर-घर संग्रहण प्रणाली में छूट रहे घरों को कवर करने हेतु 06 मिनी ट्रिपर नगरवासियों के अनुरोध पर वार्ड सभासदों के प्रस्तावों पर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा नगरवासियों हेतु समर्पित कर यह अपील की गयी कि कृपया सभी नगरवासी डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण हेतु चलाये जा रहे वाहनों में सूखा एवं गीला कूड़ा अलग-अलग डालकर नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में नगर पालिका परिषद बांदा को सहयोग प्रदान करे। उपरोक्त कार्यक्रमों में समस्त सभासदगण सहित, अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री अंकित बासू, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री देवेन्द्र कुमार, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक श्री हेमन्त प्रसाद, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक स्वच्छ भारत मिशन श्री अभिषेक खरे, प्रधान लिपिक श्री केदारनाथ एवं पालिका के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related posts

समाजवादी पार्टी कार्यालय में डॉक्टर मधुसूदन कुशवाहा ने पूजा अर्चना करके विधि विधान से विश्वकर्मा पूजन किया जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए

zeestarnews

बिसंडा ब्लॉक की समस्याओं से आहत होकर समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक आमरण अनशन को मजबूर

zeestarnews

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0/न0नि0)/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा 0) बांदा श्री उमाकांत त्रिपाठी ने बताया है कि नगर पालिका परिषद- बाँदा, अतर्रा एवं नगर पंचायत-मटौध, तिन्दवारी, नरैनी, ओरन, बिसण्डा, बबेरू की चुनाव संबंधी प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया

zeestarnews

Leave a Comment