Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

उत्तर प्रदेेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती अर्चना पटेल ने आज सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए

 

बाँ दा, 19 नवम्बर, 2025-

 

  उत्तर प्रदेेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती अर्चना पटेल ने आज सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए

 

 

घरेलू हिंसा, बालश्रम, दहेज उत्पीडन, बाल विवाह आदि से सम्बन्धित महिलाओें की समस्याओं को गहनता से सुनते हुए उनके प्रकरणों का निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये।

  सर्किट हाउस में आयोजित महिला जनसुनवाई में उन्होंने महिलाओं के घरेरू हिंसा, दहेज उत्पीडन एवं अन्य समस्याओं से सम्बन्धित महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए निराकरण किये जाने के निर्देश पुलिस एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में महिलाओं के हितों का ध्यान रखते हुए प्राथमिकता पर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने महिला जनसुनवाई में पीडित महिलाओं को आर्थिक सहायता दिलाये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि दहेज एवं घरेलू हिंसा व अन्य प्रकरणों से सम्बन्धित उत्पीडित महिलाओं की गम्भीरता पूर्वक पूरी समस्या को सुनते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण शीघ्र करायें।

  उन्होंने महिला जनसुनवाई में ग्राम पचुल्ला की श्रीमती ललिता द्वारा ग्राम के सफाई कर्मी द्वारा अभद्रता करने की शिकायत पर एसएचओ कोतवाली देहात को प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने बलखण्डीनाका निवासी श्रीमती शबीना के द्वारा घर पर चोरी होने की शिकायत करते हुए पुलिस विभाग द्वारा कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध प्रार्थना पत्र देने पर उन्होंने एसएचओ कोतवाली को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसके उपरान्त उन्होंने तिन्दवारी में जन चैपाल आयोजित कर महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण के निर्देश सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये।

  महिला जनसुनवाई में अपर पुलिस अधीक्षक सुश्री मेविस टाॅक, महिला थानाध्यक्ष मोनी निषाद, जिला सूचना अधिकारी श्री राम जी दुबे जिला दिव्यांगजन एवं पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Related posts

जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने आज थाना समाधान दिवस

zeestarnews

शासन के निर्देशानुसार जनपद में 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर, 2022 के मध्य सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाॅव की ओर मनाये जाने वाले सप्ताह सम्बन्धी जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई,

zeestarnews

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद खंड स्नातक का कार्यक्रम घोषित किया गया है

zeestarnews

Leave a Comment