Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यों का औचक निरीक्षण

आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यों का औचक निरीक्षण

आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा श्री अजीत कुमार द्वारा दिनांक 23 नवम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे तहसील सदर बाँदा में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्य हेतु स्थापित कंट्रोल रूम का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दो महिला लेखपाल फार्म संग्रह कार्य हेतु उपस्थित पाई गईं, किन्तु डिजिटाइजेशन कार्य से सम्बंधित कोई कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं पाया गया।

  इसके उपरान्त आयुक्त द्वारा जिला कॉन्टैक्ट सेंटर, बाँदा का निरीक्षण किया गया। मौके पर दो कर्मचारी उपस्थित मिले। कर्मचारियों ने अवगत कराया कि दूरभाष एवं ऑनलाइन माध्यम से अब तक 126 कॉल प्राप्त हुई हैं, जिनका समुचित निस्तारण किया जा रहा है।

इसके बाद आयुक्त द्वारा क्षेत्र में कार्यरत दो बीएलओ के कार्यों का मौके पर जाकर अवलोकन किया गया।

• प्रथम बीएलओ श्री जसवंत सिंह परिहार, भाग संख्या–41 स्वराज कालोनी, शहर बाँदा ने बताया कि उनके बूथ पर कुल 1006 मतदाता हैं, जिनके सापेक्ष 200 फार्म संग्रहित किए जा चुके हैं।

• द्वितीय बीएलओ श्री रवि गुप्ता, भाग संख्या–40 कालूकुआँ, शहर बाँदा ने अवगत कराया कि उनके बूथ पर कुल 1100 मतदाता हैं, जिनके सापेक्ष अभी तक 127 फार्म संग्रहित किए गए हैं।

  आयुक्त द्वारा मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी, बाँदा सदर को निर्देशित किया गया कि बीएलओ स्तर पर कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने निर्देशित किया कि बीएलओ के कार्यों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए तथा तहसील स्तर पर पर्याप्त मानव संसाधन की तैनाती कर निर्धारित समयावधि के भीतर कार्य पूर्ण कराया जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि प्रगति में सुधार न होने पर प्रतिकूल कार्यवाही की जाएगी।

इसी क्रम में आयुक्त द्वारा तहसील पैलानी में स्थापित कंट्रोल रूम का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया, जहाँ कुल 10 कार्मिक कार्यरत पाए गए। कर्मचारियों ने जानकारी दी कि अब तक 2000 फार्म डिजिटाइज्ड किए जा चुके हैं तथा वर्तमान में उपलब्ध 800 फार्म का डिजिटाइजेशन कार्य प्रगति पर है।

  क्षेत्र में कार्यरत बीएलओ के कार्य का अवलोकन करने हेतु आयुक्त ने बीएलओ श्रीमती अभिलाषा, भाग संख्या–02 पिपरहरी, क्षेत्र तिंदवारी का भी निरीक्षण किया। उनके बूथ पर कुल 1372 मतदाता हैं, जिनके सापेक्ष केवल 50 फार्म संग्रहित किए गए हैं। इस स्थिति पर आयुक्त ने उपजिलाधिकारी, पैलानी को भी समान निर्देश जारी किए कि कार्य की प्रगति अत्यंत धीमी है। अतः समुचित मानव संसाधन उपलब्ध कराते हुए बीएलओ के कार्यों की सतत समीक्षा करें और निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कराया जाए, अन्यथा कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  आयुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी की मंशा मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित हो सके। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

  आयुक्त ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों एवं फील्ड-स्तर के कार्मिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि SIR कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा हो। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी सम्बन्धित अधिकारी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ इस अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती प्रदान करेंगे।

Related posts

’ बांदा, 22 सितम्बर, 2022- मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोेदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद में 17 सितम्बर, 2022 से 02 अक्टूबर, 2022 तक चलने वाले अनुराग पटेल ने अशोक लाट तिराहे से केन नदी तक विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं की जल यात्रा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा रैली में बच्चों के साथ जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण इस जल यात्रा में पैदल चलकर केन नदी तट तक गये। इस जल यात्रा रैली का उद्देश्य जल को बचाने तथा जल संरक्षित करना है। यह जल यात्रा रैली जिलाधिकारी के नेतृत्व में अशोक लाट तिराहे से संकट मोचन मंदिर, जेल रोड चैराहा होते हुए केन नदी तक आयोजित की गयी। रैली में छात्र/छात्राओं द्वारा जल संरक्षण व संचयन हेतु संदेश प्रदान करने के लिए जल ही जीवन है, जल है तो कल हैै, जल बचाओ-कल बचाओ, पानी की रक्षा है-देश की सुरक्षा आदि स्लोगन के द्वारा जल क। जिलाधिकारी ने केन नदी के तट पर जल यात्रा रैली के समापन पर उपस्थित समाजसेवियों, विभिन्न विद्यालय के छात्र/छात्राओं एवं अध्यापकों तथा गणमान्य लोंगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण एवं वर्षा जल की एक-एक बूंद को एकत्र करना बहुत महत्वपूर्ण है। बुन्देलखण्ड में जल संरक्षण की बहुत बडी आवश्यकता है तथा जल ही जीवन की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए जल संचयन करना बहुत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जल संचयन एवं जल के बचाव हेतु लोंगो में जन-जागरूकता लाने हेतु इस जल यात्रा रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के 1725 जूनियर एवं प्राथमिक विद्यालयों तथा 200 इण्टर काॅलेज के छात्र/छात्राओं द्वारा जल यात्रा का आयोजन कर लोंगो को जल बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षा जल के संचयन हेतु हम सभी लोंगो को नदियों, पोखरों, तालाबों को संरक्षित करते हुए वर्षा के जल को एकत्र करना है, जिससे कि भूगर्भ जल का स्तर बढे और आने वाले समय मेें जल संकट से बचाव

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन ने आगामी फरवरी माह में आयोजित होने वाले कालिन्जर महोत्सव के आयोजन के दृष्टिगत कालिन्जर किला एवं कालिन्जर महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया

zeestarnews

तैरना नहीं आता तब भी लगा सकेंगे आस्था की डुबकी: वाराणसी में गंगा स्नान के लिए खिड़किया घाट पर फ्लोटिंग बाथ कुंड और जेटी की व्यवस्था

cradmin

Leave a Comment