Zee Star News
Breaking News
अन्यजीवन शैलीज्योतिषदेश-विदेशमनोरंजनवातावरणसोशल वायरलस्वास्थ्य और फिटनेस

बाराबंकी में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे: एक महिला सहित तीन लोग हुए घायल, रास्ते को लेकर हुई थी मारपीट

बाराबंकी30 मिनट पहले

दो पक्षों में होती हुई मारपीट।

बाराबंकी में गांव में रास्ते के विवाद को लेकर के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी दोनों पक्षों की तरफ से एक पत्थर और लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है तो वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मारपीट करते हुए ग्रामीण।

मारपीट करते हुए ग्रामीण।

आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद बाराबंकी के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मऊ ग्वार पुर गांव का है। जहां पर राम सरोज और रामसमुझ के बीच में रास्ते के विवाद को लेकर के काफी समय से विवाद चल रहा था। बुधवार को दोनों पक्षों में फिर कहासुनी होने लगी मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की तरफ से जमकर ईंट पत्थर चले और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

इस मारपीट में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है आपको बता दें कि दोनों पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

देवेंद्र कुमार भारती ने हिंदी दिवस के अवसर पर अपने लेख के माध्यम से मातृभाषा हिंदी के महत्व को बताया 

zeestarnews

यातायात माह नवंबर के तहत् सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों एवं यातायात विभाग के द्वारा किया गया जागरूक

zeestarnews

सर्दी के सितम से जन‌जीवन अस्त व्यस्त आसमान पर फिर छाया घना कोहरा ,बांदा बुंदेलखंड में सर्दी गलन से ठिठुरे लोग

zeestarnews

Leave a Comment